Seoni 23 November 2025
सिवनी यशो:- क्षेत्रीय विधायक ठाकुर रजनीश हरवंश सिंह ने पुलिस थाना उगली पहुंचकर मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन के नाम ज्ञापन सौंपा, जिसमें खुर्सुरा रेत खदान गोलीकांड और अवैध खदान संचालन पर तत्काल कार्यवाही की मांग की गई। इस दौरान उन्होंने घायल ग्रामवासी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए खदानों को तत्काल निरस्त करने की अपील की।
खदान विरोध और गोलीकांड की पृष्ठभूमि
गत 19 नवंबर को ग्राम खुर्सुरा के इमलीटोला में संचालित रेत खदान पर विरोध प्रदर्शन के दौरान विवाद बढ़ा और गोली चल गई। खुर्सुरा रेत खदान गोलीकांड में इमलीटोला के निवासी विकास पिता गजानंद पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका उपचार पहले केवलारी, फिर शिवानी और वर्तमान में नागपुर में जारी है।
इससे पहले, ग्रामीणों और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने 13 नवंबर से लगातार जिला कलेक्टर को व्हाट्सएप के माध्यम से रेत खदान के वीडियो एवं साक्ष्य भेजकर अवैध गतिविधियों की शिकायत की थी। कलेक्टर ने अधिकारियों को जांच के लिए भेजने का आश्वासन भी दिया था।
विधायक का उगली प्रवास और ज्ञापन सौंपा गया
इस गंभीर घटनाक्रम के बाद विधायक ठाकुर रजनीश सिंह व्यस्त कार्यक्रमों के बीच समय निकालकर उगली विश्रामगृह पहुंचे। यहां उन्होंने स्थानीय कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की और बागडोंगरी तथा खुर्सुरा की खदानों को तत्काल निरस्त करने की मांग करते हुए ज्ञापन पुलिस थाना उगली में सौंपा।
ज्ञापन पुलिस थाना उगली में प्रधान आरक्षक शेर सिंह बघेल ने स्वीकार किया। इस दौरान थाना प्रभारी सदानंद गोदावरी से दूरभाष के माध्यम से संपर्क कर विधायक एवं कार्यकर्ताओं को उचित कार्रवाई के आश्वासन की जानकारी दी गई।
विधायक ने जताई संवेदना और उठाई मांगें
विधायक ने घायल विकास पटले के उपचार की संपूर्ण व्यवस्था राज्य शासन के माध्यम से कराए जाने की मांग की। साथ ही, भविष्य में ऐसी घटना न हो, इसके लिए खदान क्षेत्र में सुरक्षा एवं वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में शामिल प्रमुख लोग
इस अवसर पर क्षेत्रीय नेता मोहम्मद शाबिर अंसारी,
आनंद भगत,
अशोक शांडिल्य,
योगेंद्र पटले,
संतोष ठाकुर,
बाबूलाल बिसेन,
गुलाब कवास,
विष्णु शर्मा,
पत्रकार राजदीप रांहगडाले,
राजेश पटले,
आलोक होमनकर,
अजय मात्रे,
साकेत राज टेंभरे,
सुरेश कंगाले सहित लगभग सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।



