सिवनी 07
मई 2023
सिवनी यशो:- रविवार, दिनांक 07 मई को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन की ओर से पवित्र नर्मदा परिक्रमा यात्रा के पूर्ण होने पर गरीबजनों को भोजन वितरित किया गया। ज्ञात हो कि विधायक दिनेश राय मुनमुन द्वारा सिवनी जिले एवं विधानसभा वासियों के सुखमय जीवन की मंगल कामनाओं को लेकर पवित्र नर्मदा परिक्रमा यात्रा बरमान घाट से प्रारंभ कर ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में विधि विधान से आज पूर्ण की गई। इस दौरान श्री राय ने कहा कि आध्यात्म को समर्पित नर्मदा परिक्रमा यात्रा से मन आनंदित है मेरी कामना है कि मां नर्मदा सदैव अपने भक्तों पर आशीर्वाद बनाए रखें। सनातन धर्म और पुराणों में अत्यधिक महत्व रखने वाली पवित्र नर्मदा परिक्रमा यात्रा पूर्ण होने के अवसर पर सिवनी नगर में विधायक दिनेश राय मुनमुन की ओर से शुभचिंतकों व कार्यकर्ताओं द्वारा वृद्धा आश्रम मे फलों व मिष्ठान का वितरण एवं मानसिक विक्षिप्त जनों व नगर के बस स्टैण्ड, प्रायवेट बस स्टैण्ड, मानस भवन के पीछे स्थित बस्ती, बुधवारी, छिंदवाड़ा चौक, शनि मंदिर, मठ मंदिर प्रांगण एवं बवरिया टोला क्षेत्रों में पहुंचकर गरीब जनों में भोजन वितरित किया गया। इस अवसर पर संतोष अग्रवाल वरिष्ठ जिला भाजपा उपाध्यक्ष, प्रहलाद कोनियापार वरिष्ठ भाजपा नेता, संजय पप्पू सोनी नगराध्यक्ष भाजपा, श्याममिलन पांडे , नितेन्द्र गुड्डू बघेल पूर्व मंडल अध्यक्ष, दुर्गेश चक्रवर्ती भाजयुमो मंडल अध्यक्ष लखनवाड़ा, अनूप मिश्रा मनीष मोनू मिश्रा विधायक प्रतिनिधि खेल विभाग, बेनी चंद्रवंशी जनपद सदस्य, रवि सनोडिया भाजयुमो मंडल अध्यक्ष करकोटी, श्रीमती रुक्मणी सनोडिया, श्रीमती कीर्ति सनोडिया , अखिलेश राय सतीश दुबे , सुरेन्द्र शेरु माल्या , नरेश गिरी गोस्वामी , संदीप नायर, कार्यालय सहायक देवेन्द्र राठौर, अखिलेश पांडे, रंजीत राय, हेमंत टेंभरे, अनिल सनोडिया सरपंच खैरी शंकर माखीजा, देवेन्द्र बघेल, संदीप साहू (गोलू) आसरा फाउण्डेशन रसोई मैनेजमेंट, मीडिया प्रभारी मो. जिब्राईल मंसूरी आदि की उपस्थिति रही।





