WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ादेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबके प्रयास के साथ काम करती है भाजपा सरकार – वैभव पवार

धारा 370,राम मंदिर और तीन तलाक जैसे गम्भीर मुद्दों को मोदी सरकार ने हल करने का काम किया

सिवनी 07 मई 2023
सिवनी यशो:- भारतीय जनता युवा मोर्चा पूरे मध्यप्रदेश में युवा चौपाल का आयोजन कर रहा है जिसमें युवाओं के बीच मे जाकर भारतीय जनता पार्टी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में युवाओं से संवाद कर रहा है।
भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी महेन्द्र बघेल ने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा सिवनी जिले के लखनवाड़ा मण्डल की खैरी पंचायत एवं मुंगवानी मण्डल की हथनापुर पंचायत में युवा चौपाल का आयोजन किया गया जिसमे जिलाध्यक्ष श्री युवराज राहंगडाले द्वारा बताया गया कि प्रदेश अध्यक्ष श्री वैभव पवार जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश का युवा मोर्चा हर वार्ड.हर पंचायत में युवा चौपाल कर रहा हैएजिसके माध्यम से आने वाले विधानसभा चुनाव में पहली बार जो युवा मतदान करेगा वो भाजपा की विकासनीति के पक्ष में मतदान करे।
इस दौरान भाजयुमो के यशश्वी प्रदेश अध्यक्ष श्री वैभव पवार ने कहा कि आज मध्यप्रदेश बीमारू राज्य से विकसित राज्य की ओर अग्रसर है।भारत युवा आबादी का देश है और भाजपा सरकार की नीति देश और प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैएभाजपा सरकार ने मध्यप्रदेश की दिशा और दशा बदली है एवं सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन भाजपा ने किया हैएउज्ज्वला योजनाएप्रधानमंत्री आवास योजनाएलाडली लक्ष्मी योजनाएसम्बल योजनाएलाडली बहना योजना जैसी योजनाओं से आमजनमानस के जीवन स्तर में को सुधारने का काम भाजपा ने किया। झूठ बोलकर सत्ता पाकर 15 महीने की कॉंग्रेस सरकार ने भाजपा द्वारा चलाई जाने जनकल्याणकारी योजनाओं को बन्द करने का काम किया था। देश और प्रदेश का विकास भाजपा सरकार ही कर सकती हैएकेवल भाजपा ने प्रदेश को विकास के रास्ते पर आगे बढाया। 2014 के पहले का भारत सबने देखा और 2003 के पहले का मध्यप्रदेश भी सबने देखा हैएअंतर स्पष्ट है शिक्षा स्वास्थ्य और रोजगार के लिए प्रतिबद्धता से भाजपा सरकार काम करती है।युवाओं के लिए मुख्यमंत्री कौशल कमाई योजना के माध्यम से नए रोजगार के अवसर भाजपा सरकार ने शुरू किये एवं युवाओं के हित मे युवानीति एवं युवा आयोग का गठन किया।भारत मे आतंकवादी हमले पहले आम हुआ करते थे आज हमारी सेना की दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण भारत आतंकियों को आंख दिखा रहा हैएआज विश्व मे भारत का सम्मान बढ़ा है,पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है,भारत विश्व का नेतृत्व करने की ओर अग्रसर है।
इस दौरान जिलामंत्री श्रीमती निर्मला ठाकुर,श्रीमति रुक्मणी सनोडिया,मंडल अध्यक्ष अनिल बघेल,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष दुर्गेश चक्रवर्ती,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शारदा कश्यप, बेनी राम चंद्रवंशी, विनोद यादव, हरिशंकर साहू,अनिल सनोडिया, चेतराम सनोदिया, राधेश्याम सनोडिया,
भाजयुमो जिला उपाध्यक्षगण शुभम राजपूत, राजा बघेल, अंकित ठाकुर,जिलामंत्रीगण अतीत बिसेन, ,अशोक शरणागत,अमित पांडे,सोशल मीडिया प्रभारी खुशेन्द्र पवार,उत्तर मण्डल अध्यक्ष भुनेश कुल्हाड़े,मण्डल अध्यक्ष मुंगवानी श्रीकांत बघेल,शंकर दहिया सरपंच ,मनोज बघेल,मुकुंद बघेल ,वीरेंद्र सनोडिया, योगेंद्र जैन, राज पटेल, शशि भूषण,निलेश, सचिन बघेल सियाराम सनोडिया पल्लू हेमू हेमराज धर्मेंद्र वीरेंद्र सीताल दीपक रितिक,अनिल, सुनील, अजय, लालू सत्यवान, बबलू, रोहित,कपिल,कमल पटले,मनीष चौधरी,टालेंद्र चौधरी एवं ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!