केवलारी मण्डल में आयोजित हुई नवमतदाता युवा चौपाल
सिवनी 12 मई 2023
सिवनी यशो:- भारतीय जनता युवा मोर्चा पूरे मध्यप्रदेश में युवा चौपाल का आयोजन कर रहा है। जिसमें युवाओं के बीच में जाकर भारतीय जनता पार्टी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में युवाओं से संवाद कर रहा है।
भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी महेन्द्र बघेल ने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा सिवनी जिले केवलारी मण्डल में युवा चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाध्यक्ष युवराज राहंगडाले द्वारा बताया गया कि मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने युवाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं में वन टाइम शुल्क व्यवस्था कर दी है। जिससे युवाओं को एक बार फीस भरकर साल भर वैकेंसियों के आवेदन करने की पात्रता होगी।
भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने कहा कि 28 वर्षों बाद 2018 के चुनाव भाजपा के विधायक ने केवलारी विधानसभा में जीत हासिल की है तब से लेकर अब तक इन साढ़े चार वर्षों में जो विकास भाजपा विधायक के कार्यकाल में हुआ उतना पिछले 28 वर्षों में नही हुआ। कांग्रेस के नेताओं ने सिर्फ खुद का विकास किया। मध्यप्रदेश की सरकार ने भाजपा सरकार की नीति देश और प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। भाजपा सरकार ने मध्यप्रदेश की दिशा और दशा बदली है एवं सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन भाजपा ने किया है। केवल भाजपा ने प्रदेश को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाया। युवाओं के लिए मुख्यमंत्री कौशल कमाई योजना के माध्यम से नए रोजगार के अवसर भाजपा सरकार ने शुरू किए एवं युवाओं के हित में युवानीति एवं युवा आयोग का गठन किया। आज गरीब की थाली में अन्न पहुंचाने से लेकर आयुष्मान भारत योजना से गरीब का 5 लाख तक का इलाज मुफ्त में हो रहा है। वहीं नल जल योजना से हर घर में नल से जल पहुँच रहा है। जनधन योजना के माध्यम से करोड़ो हितग्राहियों के बैंक खाते खुले और आज सीधे योजनाओं का लाभ खाते में पहुँच रहा है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं मुख्यमंत्री कन्यादान योजना जैसी योजनाओं से बेटियां अब वरदान हो गई हैं। आज भारत में सभी धार्मिक आस्था के केंद्रो का पुनरूत्थान हो रहा है। हमारे सभी ज्योतिलिंग अपना रूप बदल रहे हैं। इसमें भी कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती है।
इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री जयदीप चौहान, भाजयुमो जिलाध्यक्षयुवराज राहंगडाले, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मयूर दुबे, प्रदेश सोशल मीडिया सदस्य अंशुल ठाकुर, जिला महामंत्री नीरज रानू ठाकुर, सुजीत राय, जिला उपाध्यक्षगण चक्रेश ठाकुर, अंकित ठाकुर, जिलामंत्रीगण अतीत बिसेन, सौरभ यादव, हनुमत पंचेश्वर, सोशल मीडिया प्रभारी खुशेन्द्र पवार, मण्डल अध्यक्ष प्रवीण दुबे, नितिन बघेल, सुरेंद्र साहू, सावित्री चौधरी, केसरो बाई, पवन बघेल, देवेंद्र ठाकुर, राहुल ठाकुर, जयंत डेहरिया, ओमकार जंघेला, दीपेश पांडेय एवं ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।