नववर्ष पर महापौर विक्रम आहाके का संदेश
विकास, स्वच्छता और सौहार्द के संकल्प के साथ नए साल का आह्वान
Chhindwara 31 December 2025
छिंदवाड़ा यशो:- महापौर विक्रम आहाके नववर्ष संदेश के तहत छिंदवाड़ा नगरवासियों को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए विकास, स्वच्छता और सौहार्द का संकल्प दोहराया गया।
नववर्ष के अवसर पर छिंदवाड़ा नगर निगम के महापौर विक्रम आहाके ने नगरवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि-
नया वर्ष सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली लेकर आए, यही उनकी मंगलकामना है।
महापौर श्री आहाके ने कहा कि नया साल केवल कैलेंडर बदलने का अवसर नहीं,
बल्कि नगर के सर्वांगीण विकास, स्वच्छता, सामाजिक सौहार्द और प्रगति के लिए नए संकल्प लेने का समय है।
उन्होंने नगरवासियों से आह्वान किया कि वे प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर छिंदवाड़ा को एक स्वच्छ, सशक्त
और आदर्श नगर बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएँ।
उन्होंने कहा कि नगरवासियों का सहयोग और विश्वास ही नगर निगम की सबसे बड़ी ताकत है,
जिसके बल पर विकास के नए आयाम स्थापित किए जा सकते हैं।
महापौर ने आशा व्यक्त की कि वर्ष 2026 नगर के लिए नई उम्मीदें, नए अवसर और नई सफलताएँ लेकर आएगा।
अंत में उन्होंने सभी नागरिकों को एक बार फिर नववर्ष की शुभकामनाएँ देते हुए देश और नगर के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
महापौर का संदेश
“नववर्ष ,छिंदवाड़ा नगर के लिए विकास, स्वच्छता और सौहार्द का नया अध्याय लेकर आए। नगरवासियों के सहयोग से हम सिवनी को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएँगे।”
— विक्रम आहाके, महापौर





