WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मंडलाव्यापार

20 जनवरी को महा-युवा संगम मेला कलेक्टर की पहल पर युवाओं के सपनों को मिलेगी नई उड़ान

बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध

Mandla 05 January 2026
मंडला यशो:- मंडला जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के ठोस अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर सोमेश मिश्रा की पहल पर 20 जनवरी 2026 को महा युवा संगम मेला आयोजित किया जा रहा है।

इस वृहद रोजगार मेले के माध्यम से लगभग 1600 युवाओं को रोजगार से जोड़कर स्थायी आजीविका प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने संबंधित विभागों को आयोजन की सभी आवश्यक तैयारियाँ समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

साथ ही मेले का व्यापक प्रचार-प्रसार प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया के माध्यम से करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में कलेक्टर चेम्बर में रोजगार मेले से संबंधित विस्तृत जानकारी वाले पोस्टर का विमोचन भी किया गया।

कहां और कब होगा आयोजन

कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार जिला प्रशासन के तत्वावधान में
20 जनवरी 2026, प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक
शासकीय पीएम एक्सीलेंस रानी दुर्गावती कॉलेज, मंडला में
युवा-संगम (रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप) मेला आयोजित किया जाएगा।

36 कंपनियां करेंगी प्राथमिक चयन

मेले में 36 स्थानीय इकाई/कंपनियां भाग लेंगी, जो बेरोजगार युवक-युवतियों का विभिन्न पदों के लिए प्राथमिक चयन करेंगी।

रिक्त पदों का विवरण:

वेल्डर – 124 पद

फिटर – 142 पद

मैकेनिकल – 298 पद

कम्प्यूटर/मशीन ऑपरेटर – 323 पद

इलेक्ट्रीशियन – 231 पद

अन्य पद – 479 पद

ऑनलाइन पंजीयन व पात्रता
महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र मंडला ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी गूगल लिंक के माध्यम से पंजीयन कर सकते हैं:

 https://forms.gle/8kX2rjYbJqPZctnE8
शैक्षणिक योग्यता:

10वीं-12वीं, स्नातक/स्नातकोत्तर, आईटीआई (समस्त ट्रेड), डिप्लोमा/डिग्री।

आवश्यक दस्तावेज:

समग्र आईडी की छायाप्रति

अंकसूची

निवास प्रमाण-पत्र

आधार कार्ड/वोटर कार्ड

रोजगार पंजीयन

2 पासपोर्ट साइज फोटो

संपर्क नंबर
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
📞 9407312872, 9425417235, 9691596816

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!