मंडला फोर्ट स्टेशन के लिए पहली बार सलाहकार समिति गठित, सुधीर कसार सहित 5 सदस्य मनोनीत
यात्री सुविधाओं, स्वच्छता और सुरक्षा सुधार के लिए देंगे सुझाव, दिसंबर 2027 तक रहेगा कार्यकाल
मंडला फोर्ट स्टेशन सलाहकार समिति गठित, 5 सदस्य नियुक्त
Mandla 09 April 2026
मंडला यशो:- दक्षिण पूर्व रेलवे नागपुर के सीनियर डिवीजनल कमर्शियल मैनेजर (डीसीएम) कार्यालय द्वारा मंडला फोर्ट रेलवे स्टेशन के लिए पहली बार पांच सदस्यीय सलाहकार समिति का गठन किया गया है। इस संबंध में नागपुर डिविजनल कार्यालय से विधिवत सूची जारी की गई है।
इन सदस्यों को मिली जिम्मेदारी
जारी सूची के अनुसार समिति में सुधीर कसार, विवेक अग्निहोत्री, अभिनव सिहारे, नीरज कांड्रा एवं श्रीमती रेणुका परमार को सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है।
दिसंबर 2027 तक रहेगा कार्यकाल
समिति का कार्यकाल दिसंबर 2027 तक प्रभावशील रहेगा, जिसमें सदस्य स्टेशन से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं पर निगरानी और सुझाव देंगे।
यात्री सुविधाओं में सुधार होगा मुख्य उद्देश्य
मंडला फोर्ट स्टेशन सलाहकार समिति रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं, स्वच्छता, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं के सुधार के लिए सुझाव प्रदान करेगी। साथ ही स्थानीय स्तर पर समन्वय स्थापित कर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
https://www.aicd.com.au/board-of-directors/advisory/committee.html





