WhatsApp Image 2026-06-16 at 6.41.56 PM
मध्यप्रदेशसिवनी

MP Board Exam 2026: 10वीं-12वीं परीक्षा तिथियों में संशोधन

हिंदी की परीक्षा अब 6 व 7 मार्च को होगी

भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) द्वारा आयोजित की जाने वाली हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) एवं हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) परीक्षाओं की तिथियों में संशोधन किया गया है। मंडल ने परीक्षा-2026 की संशोधित समय-सारणी जारी कर दी है।

10वीं हिंदी की परीक्षा अब 6 मार्च को

हाईस्कूल में हिंदी विषय की परीक्षा जो पूर्व में 11 फरवरी 2026 (बुधवार) को आयोजित होनी थी, अब 6 मार्च 2026 (शुक्रवार) को आयोजित की जाएगी।

12वीं में उर्दू/मराठी व हिंदी विषय की तिथि बदली

हायर सेकेंडरी परीक्षा में उर्दू/मराठी विषय की परीक्षा 9 फरवरी के स्थान पर अब 6 मार्च 2026 (शुक्रवार) को होगी। वहीं हिंदी विषय की परीक्षा जो 7 फरवरी (शनिवार) को निर्धारित थी, उसे बदलकर अब 7 मार्च 2026 (शनिवार) कर दिया गया है।

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने स्पष्ट किया है कि अन्य सभी विषयों की परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित होंगी।

सुबह 9 से 12 बजे तक होंगी परीक्षाएं

माशिमं के अनुसार सभी परीक्षाएं प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित की जाएंगी। संशोधित कार्यक्रम के बाद अब 12वीं की बोर्ड परीक्षा 7 फरवरी के स्थान पर 10 फरवरी से प्रारंभ होगी, जबकि 10वीं की परीक्षा 13 फरवरी से शुरू होगी।

विद्यालयों को निर्देश, अफवाहों से बचने की अपील

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने प्रदेश के समस्त विद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि वे संशोधित समय-सारणी की जानकारी विद्यार्थियों तक अनिवार्य रूप से पहुंचाएं तथा विद्यालय के सूचना पटल पर प्रदर्शित करें।

साथ ही विद्यार्थियों से अपील की गई है कि वे केवल मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी समय-सारणी को ही मान्य मानें और किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहें ।[pdf-embedder url=”https://dainikyashonnati.com/wp-content/uploads/2026/01/Time-table2026-date09-01-2026.pdf” title=”Time table2026 date09-01-2026″]

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button