धर्ममध्यप्रदेशसिवनी

शंकराचार्य चौक पर आदि शंकराचार्य स्तंभ का भव्य अनावरण

विधायक दिनेश राय मुनमुन की सहभागिता, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअल रूप से हुए शामिल

सिवनी आदि शंकराचार्य स्तंभ

सिवनी 26 फरवरी 2026

सिवनी यशो:- सनातन परंपरा, भारतीय संस्कृति और राष्ट्रधर्म के प्रति समर्पण का प्रतीक श्री आदि शंकराचार्य स्तंभ का भव्य अनावरण गुरुवार को सिवनी जिला मुख्यालय स्थित शंकराचार्य चौक (छिंदवाड़ा चौक) पर श्रद्धा, आस्था और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।

सिवनी आदि शंकराचार्य स्तंभ का भव्य अनावरण
शंकराचार्य चौक सिवनी में आदि शंकराचार्य स्तंभ के अनावरण अवसर पर उपस्थित संत, जनप्रतिनिधि एवं श्रद्वालु

इस ऐतिहासिक अवसर पर सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन ने कार्यक्रम में सहभागिता कर मंचासीन संत-महात्माओं का अभिनंदन किया तथा आशीर्वाद प्राप्त किया।

शंकराचार्य जी की मंशानुरूप आयोजित हुआ आयोजन

यह कार्यक्रम अनंत श्री विभूषित, द्विपीठाधीश्वर, ब्रह्मलीन जगतगुरु स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज की मंशानुरूप आयोजित किया गया।

आयोजन में परम पूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य द्वारका शारदा पीठाधीश्वर स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज की आध्यात्मिक पावन उपस्थिति रही, जिससे सम्पूर्ण वातावरण दिव्यता से ओतप्रोत हो गया।

सिवनी आदि शंकराचार्य स्तंभ का भव्य अनावरण
शंकराचार्य चौक सिवनी में आदि शंकराचार्य स्तंभ के अनावरण अवसर पर उपस्थित संत, जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालु

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया वर्चुअल लोकार्पण

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअल माध्यम से समारोह से जुड़े और आदि शंकराचार्य स्तंभ का विधिवत लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा—

“ब्रह्मलीन शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी का संपूर्ण जीवन सनातन परंपरा, भारतीय संस्कृति और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण का जीवंत व प्रेरक उदाहरण है। उनकी जन्मभूमि सिवनी में इस दिव्य स्तंभ की स्थापना आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रधर्म और आध्यात्मिक मूल्यों की प्रेरणा देती रहेगी।”

उन्होंने कहा कि शंकराचार्य जी के विचार केवल स्मरण के लिए नहीं, बल्कि जीवन में उतारने योग्य हैं। प्रदेश सरकार सनातन मूल्यों से प्रेरणा लेकर सुशासन और सांस्कृतिक उत्थान की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। साथ ही भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े तीर्थ स्थलों के विकास की योजनाओं पर भी कार्य किया जा रहा है।

आदि शंकराचार्य का दर्शन और स्वामी स्वरूपानंद जी का योगदान

इस अवसर पर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी ने आदि शंकराचार्य के अद्वैत वेदांत दर्शन, सनातन धर्म की अखंड परंपरा तथा ब्रह्मलीन स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज के आध्यात्मिक, सामाजिक और राष्ट्रधर्म के प्रति योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।

गणमान्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में आचार्य महामंडलेश्वर रामकृष्णानंद, ब्रह्मचारी सुबुद्धानंद, विधायक दिनेश राय मुनमुन, डीआईजी राकेश सिंह, कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले, पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मेहता सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी, धर्मप्रेमी बंधु, मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

https://youtu.be/vAL1qmZBk4o?si=jsXPo0Tyl1t-bLQY

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2214963&amp%3breg=3&amp%3blang=2&reg=3&lang=2

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button