भाजपा कार्यकर्ताओं को विश्राम नहीं, निरंतर सेवा ही संस्कार: अशोक रोहाणी
नवीन कार्यकारिणी की प्रथम परिचय बैठक में संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान
Seoni BJP Meeting
Seoni 06 March 2026
सिवनी यशो:- परिस्थितियों को अनुकूल मानकर विश्राम करना भाजपा कार्यकर्ताओं के संस्कारों में नहीं है। हम निरंतर कार्य करने वाले कार्यकर्ता हैं और समाज, राष्ट्र तथा संगठन के लिए सर्वस्व समर्पण भाव से कार्य करना हमारी संस्कृति है। जिन कार्यकर्ताओं को नवीन दायित्व मिला है, वे इसे पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाएं।
यह बात भाजपा जिला प्रभारी एवं कैंट क्षेत्र के विधायक अशोक रोहाणी ने भाजपा की नवीन जिला कार्यकारिणी की प्रथम परिचय बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि –
विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन में जिले का कोई भी पद मिलना गौरव की बात है। सभी पदाधिकारी जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन के नेतृत्व में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में अपना योगदान दें, यही अपेक्षा है।
पितृपुरुषों के संघर्ष से खड़ा हुआ संगठन
श्री रोहाणी ने कहा कि हमारे पितृपुरुषों ने अपने श्रम और संघर्ष से इस विशाल संगठन को खड़ा किया है। हमें उनके सपनों को साकार करने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ना है। Seoni BJP Meeting उन्होंने कहा कि यहां कई वरिष्ठ नेता उपस्थित हैं जिन्होंने उनके पिता स्व. ईश्वरदास रोहाणी के साथ कार्य किया है। इसलिए वे मार्गदर्शन देने नहीं, बल्कि सभी वरिष्ठों से सीखने के भाव से यहां आए हैं।
संगठन में दायित्व बदलते हैं, कार्यकर्ता का पद स्थायी
Seoni BJP Meeting में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने अपने कार्यकाल में किए गए कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि संगठन में दायित्वों में बदलाव होते रहते हैं, लेकिन कार्यकर्ता का पद स्थायी होता है। नवीन दायित्व प्राप्त कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन को मजबूत करना ही उनका लक्ष्य है।
उन्होंने यह भी कहा कि जिन कार्यकर्ताओं को अभी दायित्व नहीं मिला है, उन्हें भी शीघ्र ही संगठन में जिम्मेदारी दी जाएगी। अभी कई पदों पर नियुक्तियां शेष हैं और संगठन की नीति है कि प्रत्येक कार्यकर्ता को किसी न किसी रूप में दायित्व मिले।

Seoni BJP Meeting में संगठन प्रभारी ने अनुशासन पर दिया जोर
बैठक में संगठन प्रभारी अशोक रोहाणी ने कहा कि जिले की संगठनात्मक संरचना काफी प्रभावी और मजबूत है। उन्होंने बताया कि जिला संगठन के गठन में सभी क्षेत्रों और विभिन्न वर्गों को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया गया है, जिससे संगठन ऊर्जा और उत्साह से परिपूर्ण दिखाई देता है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुशासन बनाए रखने का आह्वान करते हुए स्पष्ट कहा कि संगठन में अनुशासन सर्वोपरि है और संगठन अनुशासन से ऊपर कोई नहीं हो सकता। उनके इस संदेश को उपस्थित कार्यकर्ताओं ने गंभीरता से सुना और संगठन की मजबूती के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
भाजपा की जीत का परचम फहराने का संकल्प
Seoni BJP Meeting में सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने जिला प्रभारी श्री रोहाणी को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनके कुशल मार्गदर्शन में आगामी समय में जिले की दोनों लोकसभा सीटों के साथ ही चारों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा की विजय सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ता पूरी ताकत से काम करेंगे।

इन पदाधिकारियों ने निभाई प्रमुख भूमिका
भाजपा मीडिया प्रभारी श्रीकांत अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि Seoni BJP Meeting की प्रस्तावना जिला महामंत्री गजानंद पंचेश्वर ने रखी। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री मुकेश बघेल ने किया तथा आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष संतोष नगपुरे ने किया।
में मंचासीन अतिथियों में प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष ढालसिंह बिसेन, श्रीमती नीता पटेरिया, वेदसिंह ठाकुर, सुजीत जैन, कीरतसिंह बघेल, जिला महामंत्री संतोष अग्रवाल, पूर्व विधायक डालसिंह मर्सकोले, एसटी मोर्चा के प्रदेश मंत्री लोचनसिंह मर्सकोले, युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार, नगर अध्यक्ष अभिषेक दुबे, युवराज सिंह राहंगडाले सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री और स्थानीय निकायों के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


