WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
सिवनीमध्यप्रदेशराजनीति

Seoni Janpad Panchayat MP Representative नियुक्त: सांसद भारती पारधी ने नितेन्द्र बघेल को दी जिम्मेदारी

सरकार की योजनाओं को जमीन तक पहुंचाने और जनहित कार्यों में समन्वय की निभाएंगे भूमिका

Seoni Janpad Panchayat MP Representative

[ez-toc]

सिवनी यशो :- संसदीय क्षेत्र बालाघाट–सिवनी की सांसद भारती पारधी ने जनपद पंचायत सिवनी के लिए अपने प्रतिनिधि का मनोनयन कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार  नितेन्द्र बघेल को (Seoni Janpad Panchayat MP Representative) के रूप में नियुक्त किया गया है।

सांसद ने जारी किया आदेश

सांसद भारती पारधी द्वारा 6 मार्च 2026 को जारी आदेश में बताया गया है कि  नितेन्द्र बघेल, पिता गोविन्द बघेल, निवासी ग्राम संगई, कारिरात, जिला सिवनी को (Seoni Janpad Panchayat MP Representative) के रूप में नामित किया गया है। वे जनपद पंचायत से जुड़े कार्यों में सांसद की ओर से समन्वय स्थापित करेंगे।

जनहित के कार्यों को देंगे गति

बताया गया है कि श्री बघेल जनपद पंचायत स्तर पर जनहित से जुड़े मुद्दों को आगे बढ़ाने तथा विकास कार्यों के समन्वय में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। साथ ही वे केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

सेवा भाव से करेंगे कार्य

सांसद भारती पारधी ने विश्वास व्यक्त किया है कि नितेन्द्र बघेल सेवा भाव से कार्य करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने में समर्पित भूमिका निभाएंगे।

प्रशासन को भेजी गई सूचना

सांसद कार्यालय द्वारा जारी आदेश की प्रतिलिपि कलेक्टर सिवनी सहित संबंधित अधिकारियों को भेज दी गई है, ताकि जनपद पंचायत स्तर पर आवश्यक औपचारिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

नियुक्ति पर मिली शुभकामनाएँ

नितेन्द्र बघेल की (Seoni Janpad Panchayat MP Representative) के रूप में नियुक्ति पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा व्यक्त की है।

sansad pratinidhi niyukti

https://www.mpinfo.org/Home/TodaysNews?newsid=%C2%B2%C2%B0%C2%B2%C2%B5%C2%B1%C2%B1%C2%B2%C2%B4%C3%8E%C2%B1%C2%B2%C2%B7&fontname=Mangal&LocID=32&pubdate=24%20Nov%202025

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!