Seoni Theft Case
[ez-toc]
सिवनी यशो :- शहर में हुई चोरी की एक वारदात का खुलासा करते हुए कोतवाली पुलिस ने होटल में काम करने वाले दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया सोने का मंगलसूत्र, गैस सिलेंडर और नकदी बरामद कर ली है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मेहता के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सचिन परते के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस द्वारा चोरी और नकबजनी की घटनाओं की रोकथाम के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस ने एक चोरी की घटना का पर्दाफाश किया।
घर का ताला तोड़कर की थी चोरी
कोतवाली थाना में गांधी वार्ड निवासी श्रीमती अनिता इनवाती ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 4 मार्च 2026 की रात अज्ञात व्यक्ति ने उनके घर का ताला तोड़कर पर्स में रखा सोने का मंगलसूत्र, 3000 रुपये नकद तथा एचपी कंपनी का घरेलू गैस सिलेंडर चोरी कर लिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 178/2026 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।
होटल में काम करने वाले कर्मचारियों पर हुआ शक
घटना के बाद पुलिस ने चित्रगुप्त मंदिर क्षेत्र के आसपास संदिग्धों के बारे में पूछताछ की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दो संदिग्धों की पहचान की। जांच में सामने आया कि चोरी की वारदात नजीर होटल में काम करने वाले दो कर्मचारियों ने अंजाम दी थी।
पुलिस ने Seoni Theft Case के दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने चोरी करना स्वीकार कर लिया।
आरोपियों से बरामद हुआ चोरी का सामान
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने का मंगलसूत्र, एचपी कंपनी का गैस सिलेंडर, नकदी 1400 रुपये, ताला और हथौड़ी बरामद की। बरामद मशरुका की कुल कीमत लगभग 1 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है।
गिरफ्तार आरोपी
रामनिवास ककोडिया पिता झाईलाल ककोडिया, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम चौरई, थाना बीजादांडी, जिला मंडला
राजू उर्फ पूरन यादव पिता कन्हैयालाल यादव, उम्र 37 वर्ष, निवासी ग्राम बारी, थाना छपारा, जिला सिवनी
Seoni Theft Case के दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।





