सिवनी में गैस माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई
सिवनी, 20 मार्च 2026: जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक दुरुपयोग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए लगातार कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में सिवनी अनुविभाग अंतर्गत सुभाष वार्ड, बुधवारी बाजार क्षेत्र में एक प्रतिष्ठान पर छापामार कार्रवाई की गई।
जांच में पकड़ा गया अवैध उपयोग
जांच दल द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान संबंधित प्रतिष्ठान में घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग पाया गया। मौके से कुल 5 गैस सिलेंडर जब्त किए गए।
किस नियम के तहत हुई कार्रवाई
यह कार्रवाई मध्यप्रदेश द्रवीकृत पेट्रोलियम प्रदाय एवं वितरण (विनियमन) आदेश 2000 के तहत की गई है। संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार आगे की कार्यवाही जारी है।
प्रशासन की सख्त चेतावनी
जिला प्रशासन ने आम नागरिकों और व्यापारियों से अपील की है कि घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग केवल घरेलू कार्यों के लिए ही करें। व्यावसायिक उपयोग पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Post Views: 190