लखनादौन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 350 पाव अवैध शराब जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार
करनपुर रोड स्थित धान मिल के पास दबिश, 30 हजार रुपये की शराब बरामद
लखनादौन यशो:- जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार सख्ती बरती जा रही है। पुलिस अधीक्षक श्री सुनील मेहता के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत लखनादौन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध देशी शराब के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 21 मार्च 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि करनपुर रोड स्थित धान मिल के पास तीन व्यक्ति अवैध शराब की पेटियां लेकर खड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और तीनों आरोपियों को पकड़ लिया।
इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी
- लच्छू कुशवाहा (36 वर्ष), निवासी मझगवां कला, जिला छतरपुर
- परमानंद चीचले (32 वर्ष), निवासी आमई, जिला सिवनी
- भैयालाल मरावी (24 वर्ष), निवासी आमाटोला, जिला मंडला
बरामद सामग्री
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 07 पेटी देशी प्लेन शराब (कुल 350 पाव) जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 30,000 रुपये बताई गई है।
कानूनी कार्रवाई
आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।
सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में निरीक्षक के.पी. धुर्वे, सउनि. व्ही.एस. रघुवंशी, आरक्षक ओमप्रकाश धुर्वे, अजय बघेल एवं लकेश पटले की महत्वपूर्ण भूमिका रही।





