मध्यप्रदेशसिवनी

सिवनी पुलिस लाइन से साइक्लोथॉन: युवाओं ने दिया स्वच्छ पर्यावरण का संदेश

सिवनी साइक्लोथॉन कार्यक्रम, सरदार पटेल की 150 वीं जयंती अभियान पर आयोजन 

सिवनी | विशेष समाचार

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के 2 वर्ष समारोह अभियान के अंतर्गत सिवनी जिले में साइक्लोथॉन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन 28 मार्च 2026 को प्रातः 8:00 बजे पुलिस लाइन सिवनी से पुलिस अधीक्षक श्री सुनील मेहता के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दीपक मिश्रा की उपस्थिति में किया गया।

हरी झंडी दिखाकर किया गया शुभारंभ

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा साइक्लोथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः पुलिस लाइन पहुंचकर संपन्न हुई।

 स्वच्छ पर्यावरण का दिया संदेश

साइक्लोथॉन में शामिल प्रतिभागियों ने उत्साह, ऊर्जा और जोश के साथ भाग लेते हुए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण का संदेश दिया।

बड़ी संख्या में शामिल हुए प्रतिभागी

  • युवा खिलाड़ी
  • नगर एवं ग्राम रक्षा समिति सदस्य
  • स्कूल एवं कॉलेज के छात्र
  • NCC एवं NSS कैडेट्स
  • पुलिसकर्मी
  • खेल एवं युवा कल्याण विभाग
  • विशेष सशस्त्र बल (SAF) के जवान

अधिकारी भी रहे मौजूद

कार्यक्रम में रक्षित निरीक्षक श्री प्रवीण नायडू एवं थाना प्रभारी डूंडासिवनी श्री चैन सिंह उइके सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

यह आयोजन न केवल युवाओं में जागरूकता बढ़ाने का माध्यम बना, बल्कि समाज को स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित करने का भी संदेश देता नजर आया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button