मध्यप्रदेशछिंदवाड़ा

करोड़ों के निर्माण कार्यों की धीमी रफ्तार पर कलेक्टर सख्त, गुणवत्ता और समय-सीमा पर दिए कड़े निर्देश

मेडिकल कॉलेज अस्पताल, जेल कॉम्प्लेक्स सहित कई परियोजनाओं की समीक्षा; निर्माण एजेंसियों से कहा- गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं

छिंदवाड़ा निर्माण कार्य समीक्षा – करोड़ों के निर्माण कार्यों की समीक्षा, कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने जताई नाराजगी

Chhindwara 21 July 2026
छिंदवाड़ा यशो:-  कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने जिले में विभिन्न विभागों के अंतर्गत संचालित करोड़ों रुपये की निर्माण परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए निर्माण एजेंसियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित किया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मंगलवार को कलेक्ट्रेट के मिनी सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक दो चरणों में संपन्न हुई।

पहले चरण में लोक निर्माण विभाग, सेतु निर्माण, एमपी रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़क एवं पुल निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई।

दूसरे चरण में भवन विकास निगम, लोक निर्माण विभाग (भवन), जनजातीय कार्य विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के निर्माणाधीन भवनों की प्रगति का आकलन किया गया।

मेडिकल कॉलेज अस्पताल और जेल कॉम्प्लेक्स की धीमी प्रगति पर नाराजगी

बैठक में कलेक्टर ने छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज से संबद्ध नवीन शैक्षणिक अस्पताल, अन्य भवनों तथा नवीन जेल कॉम्प्लेक्स के निर्माण कार्यों की धीमी गति पर असंतोष व्यक्त किया।

उन्होंने संबंधित एजेंसियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

गुणवत्ता की फील्ड में होगी नियमित मॉनिटरिंग

कलेक्टर ने कहा कि निर्माणाधीन ही नहीं, बल्कि पूर्ण हो चुके निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की भी नियमित फील्ड मॉनिटरिंग की जाए।

यदि किसी कार्य में गुणवत्ता संबंधी लापरवाही पाई गई तो संबंधित ठेकेदार और निर्माण एजेंसी दोनों की जवाबदेही तय की जाएगी।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ अग्रिम कुमार सहित सड़क एवं भवन निर्माण से जुड़े विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

सभी विभागों ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से अपने-अपने कार्यों की प्रगति प्रस्तुत की।

भवन विकास निगम के 9 निर्माण कार्य प्रगति पर

बैठक में बताया गया कि मध्यप्रदेश भवन विकास निगम द्वारा जिले में कुल 9 निर्माण कार्य किए जा रहे हैं।

इनमें सांदीपनि विद्यालय परासिया का निर्माण पूरा हो चुका है और फिनिशिंग एवं हस्तांतरण की प्रक्रिया जारी है।

इसके अलावा 100-100 सीटर छात्रावास, तहसील कार्यालय, चौरई कॉलेज की बाउंड्री वॉल, इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स तथा शासकीय पीजी कॉलेज के नवीनीकरण एवं नए निर्माण कार्य विभिन्न चरणों में हैं।

210 करोड़ रुपये से अधिक की सड़क परियोजनाएं

लोक निर्माण विभाग के अनुसार जिले में 276 सड़कें हैं, जिनकी कुल लंबाई 1227.07 किलोमीटर है।

वित्तीय वर्ष 2026-27 में 210.69 करोड़ रुपये की लागत से 118.85 किलोमीटर लंबाई के 19 सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए हैं।

इनमें विभिन्न ग्रामीण सड़कों, पुलियों और संपर्क मार्गों का निर्माण शामिल है।

यह भी पढ़े :-

किसानों के लिए बड़ी खबर: ई-कृषि यंत्र अनुदान योजना में 28 जुलाई तक करें आवेदन, आधुनिक मशीनों पर मिलेगा अनुदान

मध्यप्रदेश विधानसभा में UCC विधेयक पारित, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- समान अधिकार और न्याय की दिशा में बड़ा कदम

CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा संदेश: मध्यप्रदेश पुलिस बने देश की सर्वश्रेष्ठ पुलिस

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सांसद बंटी साहू ने किया ‘छिंदवाड़ा के महाराजा’ का पट पूजन 

https://www.facebook.com/share/p/1DhQRvphMS/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button