मध्यप्रदेशसिवनी

टाइगर डे को लेकर विद्यार्थियों को किया जागरूक, रेंजर मुकेश बड़ोनिया ने बताया वन्यजीव संरक्षण का महत्व

विद्यालय के वंदना सत्र में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, 29 जुलाई को होंगी निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं

विश्व टाइगर दिवस: सिवनी में विद्यार्थियों को रेंजर मुकेश बड़ोनिया ने वन्यजीव संरक्षण का दिया संदेश

Seoni 21 July 2026
सिवनी यशो:- आगामी विश्व टाइगर दिवस (29 जुलाई) के अवसर पर विद्यार्थियों को वन्यजीव संरक्षण एवं पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 20 जुलाई 2026 को आयोजित विद्यालय के वंदना सत्र में रेंजर मुकेश बड़ोनिया ने सहभागिता की।

रेंजर मुकेश बड़ोनिया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वन्यजीव और विशेष रूप से बाघ पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बताया कि प्रकृति और वन्यजीवों का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्राकृतिक धरोहरों को सुरक्षित रखना आवश्यक है।

सिवनी के विद्यालय में टाइगर डे पर विद्यार्थियों को संबोधित करते रेंजर मुकेश बड़ोनिया
विद्यालय के वंदना सत्र में रेंजर मुकेश बड़ोनिया ने विद्यार्थियों को टाइगर डे एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

उन्होंने जानकारी दी कि 29 जुलाई को विश्व टाइगर दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों के बीच निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता एवं अन्य जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, ताकि बच्चों में वन एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रति सकारात्मक सोच विकसित हो सके।

वंदना सत्र में विद्यालय के अभिभावक मान सिंह सनोदिया, श्रीमती अंजू सराठे, श्रीमती भुवनेश्वरी कटरे, हरिप्रसाद कुशवाह एवं  सरजू उइके भी मंचासीन रहे।

यह भी पढ़े :

मिलावटी और सिंथेटिक दूध पर सिवनी में शिकंजा, डेयरी व दूध विक्रेताओं से लिए गए नमूने

मध्यप्रदेश विधानसभा में UCC विधेयक पारित, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- समान अधिकार और न्याय की दिशा में बड़ा कदम

CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा संदेश: मध्यप्रदेश पुलिस बने देश की सर्वश्रेष्ठ पुलिस

विशेष आवश्यकता वाली छात्राओं के बीच बैठीं कलेक्टर नेहा मीना, साथ किया भोजन; छात्रावास की व्यवस्थाएं सुधारने के दिए सख्त निर्देश

https://en.wikipedia.org/wiki/International_Tiger_Day

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button