छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिलाइफस्टाइलसिवनीहेल्थ

नेवी के कमोडोर महेश राहंगडाले ने अनिग्वीर बनने के लाभ बतायें युवाओं को

सिवनी 26 मई 2023

 

नेवी के कमोडोर महेश राहंगडाले ने अनिग्वीर बनने के लाभ बतायें युवाओं को - Seoni News
सिवनी यशो:-  रचनात्मक कार्यक्रमों की श्रृंखला में शुक्रवार को मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ” अग्निपथ” के विषय में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन के लिए बालाघाट सिवनी सांसद डां. ढाल सिंह बिसेन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे के आमंत्रण पर सिवनी के माटी के लाल और भारतीय जल सेना में कमोडोर के पद पर सेवा दे रहे महेश राहंगडाले का आगमन स्थानीय स्टेडियम में हुआ , जहां उन्होंने बड़ी संख्या में सेना में जाने के इच्छुक यूवाओ एवं बच्चो ने अग्निवीर बनने हेतु मार्गदर्शन प्राप्त किया । उन्होंने इस योजना से संबंधित युवाओं की भ्रांतियों को दूर करने के साथ साथ उनके प्रश्नों के उत्तर देकर सेना में जाने हेतु प्रोत्साहित किया, उन्होंने कहा कि अग्नीवीर योजना यूवाओ के लिए अब तक की सबसे महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। इस योजना से संबंधित युवा न सिर्फ सीमित समय सेवा देकर देश सेवा कर सकता है वही इससे निवृति पर अन्य रिजर्व फोर्सेज में आसानी के साथ क्वालीफाई कर पाएगा , उन्होंने योजना के हर पहलुओं पर अपनी बात रखते हुए योजना के लाभ से परिचित कराया ।
इस अवसर पर सांसद ढाल सिंह बिसेन ने अग्निविर बनने के इच्छुक अभ्यर्थियों को हर संभव मदद का आश्वाशन देते हुए इस भर्ती में शामिल होने का आग्रह किया । भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे ने महेश राहंगडाले को धन्यवाद देते हुए पुन: पधारने का आग्रह किया कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री पीयूष दुबे ने किया ,इस अवसर पर उत्तर मंडल अध्यक्ष संजय सोनी, युवा मोर्चा अध्यक्ष युवराज सिंह राहंगडाले , महिला मोर्चा अध्यक्ष उर्मिला उईके , अनूप मिश्रा , अजय बच्चानी , पंकज बिसेन , श्रीमती रामकुमारी बरमैया, भुनेश कुलाहड़े, ऋषभ चौरसिया, शेरू भैया , दिनेश कांगड़े,अजय गहलोद सहित भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button