छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशलाइफस्टाइलसिवनी

सिटी एंजेल पब्लिक स्कूल का शत प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

छपारा यशो:- नगर में विगत 8 वर्षों से संचालित अंग्रेजी माध्यम का स्कूल सिटी एंजेल पब्लिक स्कूल (City Angel Public School) का कक्षा दसवीं में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम रहा उक्त परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा साथ ही साथ सभी बच्चे फर्स्ट डिवीजन के साथ उत्तीर्ण हुए इन सभी विद्यार्थियों में विद्यालय में प्रथम स्थान आशी साहू पिता विजय साहू ने प्राप्त किया उन्होंने 92 प्रतिशत अंक अर्जित किए ,दूसरे स्थान पर शौर्या राजोरिया पिता राजेश राजोरिया रही इन्होंने 90 प्रतिशत अंक अर्जित किए , तृतीय स्थान पर सिद्धि शर्मा पिता ओम नारायण शर्मा एवं पलक रूनिझा पिता निरंजन रूनीझा रही इन्होंने 85 प्रतिशत अंक अर्जित किए चतुर्थ स्थान पर आशी सिंह पिता सत्येंद्र सिंह रही इन्होंने 84 प्रतिशत अंक अर्जित किए पांचवे स्थान पर शौर्य चौकसे ने 75 प्रतिशत अंक अर्जित किए संस्कार सराठे 68 प्रतिशत मेघराज सैयाम 66 प्रतिशत विनीत शरणागत 65प्रतिशत शुभम सोनी 61प्रतिशत अंक अर्जित किए। सभी विद्यार्थियों ने उक्त सफलता के लिए अपने विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को इसका श्रेय दिया साथ ही साथ अपने माता पिता का आशीर्वाद प्राप्त किया 7 इसके पूर्व विद्यालय में कक्षा आठवीं और पांचवी की बोर्ड परीक्षाओं में भी सभी विद्यार्थियों ने सर्वोत्तम परीक्षा परिणाम प्रस्तुत किया कक्षा पांचवी में आशय सोनी 92.5प्रतिशत , गजेंद्र परते 91.7प्रतिशत , अक्शा खान 90.5प्रतिशत, अथर्व सोनी 87.7प्रतिशत, आरुषि अवधि 87.5 प्रतिशत बरखा सनोडीया 87. 2 प्रतिशत शिवानी शरणागत 87प्रतिशत , प्राची साहू 85.7प्रतिशत , लजल साहू 85.5 प्रतिशत , भव्या गोंनगे 85.4 प्रतिशत अंक अर्जित कर के विद्यालय और अपने परिजनों को गौरवान्वित किया। इसी प्रकार कक्षा 8वी में भी बच्चों का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा अवनी साहू 91प्रतिशत ,बंधन सिंह 91प्रतिशत, आर्या शर्मा 89प्रतिशत , शीतल डहेरिया 88 प्रतिशत , आर्या चौकसे 88 प्रतिशत , सूजल चौरे 87.5 प्रतिशत अंक अर्जित किए।
काफी कम समय में उत्कृष्ट शिक्षा के क्षेत्र में स्थान रखने वाला यह सिटी एंजिल पब्लिक स्कूल तेजी से नई पीढ़ी के बच्चों में लोकप्रिय हो रहा है जिसका कारण है, शिक्षा का बेहतर स्तर उसके साथ ही बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने का यहां पर समय-समय पर अवसर दिया जाता है इसी वजह से नगर में इस स्कूल की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!