सिवनी की नई कलेक्टर नेहा मीना की आज पत्रकारों से पहली वार्ता, प्रशासनिक प्राथमिकताओं पर होगा फोकस
सिवनी कलेक्टर नेहा मीना पत्रकार वार्ता – परिचयात्मक वार्ता
Seoni 12 April 2026
सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश में हुए प्रशासनिक फेरबदल के बाद सिवनी जिले को नई प्रशासनिक नेतृत्व मिलने जा रहा है। भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी नेहा मीना सोमवार को सिवनी कलेक्टर के रूप में कार्यभार ग्रहण करेंगी।
जिले में उनकी नियुक्ति को लेकर आमजन, प्रशासनिक अमले और सामाजिक संगठनों के बीच नई उम्मीदों और बदलाव की संभावनाओं को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
यह भी पढ़े :- MP में 26 IAS तबादले: 14 जिलों में बड़ा फेरबदल, 3 महिला कलेक्टर नियुक्त-भोपाल-सिवनी सहित कई जगह बदलाव
आज रहेगा परिचय और संवाद का दिन
नवागत कलेक्टर नेहा मीना का आज का दिन पूरी तरह परिचय, संवाद और समझ को समर्पित रहेगा।
वे जिले के अधिकारियों से सौजन्य भेंट करेंगी तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं की प्रारंभिक जानकारी लेंगी। साथ ही जिले की प्राथमिकताओं, समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों को समझने का प्रयास करेंगी।
यह भी पढ़े :- पत्रकारों ने जिला कलेक्टर से की सौजन्य भेंट, नगर की समस्याओं से कराया अवगत
मीडिया से सीधा संवाद
नवागत कलेक्टर की अध्यक्षता में जिले के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधियों के साथ परिचयात्मक वार्ता आयोजित की जाएगी।
तिथि: सोमवार, 13 अप्रैल
समय: सायं 4:30 बजे
स्थान: कलेक्टर सभागार, सिवनी
जिले के सभी मीडिया प्रतिनिधियों से अनुरोध किया गया है कि वे निर्धारित समय पर उपस्थित होकर इस महत्वपूर्ण संवाद में सहभागिता करें।
यह भी पढ़े :-बरघाट में कलेक्टर की सख्ती: अस्पताल से तहसील तक औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश
उम्मीदों के साथ नई शुरुआत
नेहा मीना के कार्यभार ग्रहण के साथ ही जिले में
प्रशासनिक सख्ती, फील्ड फोकस और जनसंवाद आधारित कार्यशैली को लेकर उम्मीदें बढ़ गई हैं।



