सिवनी

पत्रकारों ने जिला कलेक्टर से की सौजन्य भेंट, नगर की समस्याओं से कराया अवगत

   छपारा यशो:- नगर की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर गुरुवार को नवागत कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन से छपारा नगर के मीडिया कर्मियों ने की मुलाकात।
विदित हो कि कुछ दिनों पूर्व जिला की कमान संभालने वाली महिला कलेक्टर से छपारा नगर के जागरूक मीडिया साथियों ने मुलाकात कर नगर की विभिन्न जनसमस्याओं के विषय मे चर्चा की । जिसमे मुख्य रूप से
राष्ट्रीय राज्यमार्ग के बाय पास बनने के बाद से रहवासी क्षेत्र में जो जलभराव की स्थिति निर्मित होती हैं । वार्ड नंबर बारह की हनुमान कालोनी,हाइवे कालोनी, महाराणा प्रताप कालोनी और जामा मस्जिद क्षेत्र जिनमे बारिश के दिनो हर साल स्थिति बद बदतर हो जाती हैं । लोगो के घरों पानी घुसने जन जीवन अस्त व्यस्त हो रहा है ।
साथ ही बारिश के दिनो में लोग दहशत में रहते हैं। इस संबंध मे कलेक्टर मैडम द्वारा आश्वासन दिया गया की समय मिलते ही मौके का निरीक्षण कर समस्या हल की जायेगी।

जागरूक पत्रकारों ने अवगत कराया कि छपारा नगर की वैध- अवैध कॉलोनी को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई,नगर विकास हेतु भिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की गई जिस ऊर्जावान कलेक्टर मैडम द्वारा इत्मीनान से सुना गया और नोट किया गया।
छपारा नगर से प्रदीप श्रीवास्तव, सुधीर नागले, हासिम खान, चंद्रशेखर श्रीवात्री,मुकेश सुपलभक्त, गोल्डी ठाकुर,निशांत सिंह, बैजनाथ सिंह ग्लेड, गजेंद्र सिंह, महेश पाटर सभी लोगों ने जनहितैषी समस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय पहुंचे थे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!