मध्यप्रदेशछिंदवाड़ा

शेष बची 14 मदिरा दुकानों की नीलामी आज, करोड़ों का खेल!

143 करोड़ से अधिक का आरक्षित मूल्य, ई-टेंडर और बिडिंग से तय होगी कीमत

छिंदवाड़ा शराब दुकान की नीलामी आज 15 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है

Chhindwara 14 April 2026
छिंदवाड़ा यशो:- मदिरा दुकानों के निष्पादन के 21 वें चरण में छिंदवाड़ा जिले की नीलामी से बची हुई 14 मदिरा दुकानों की नीलामी की तिथि 15 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है ।

जिसमें छिंदवाड़ा जिले की 14 मदिरा दुकानों, जिनका कुल आरक्षित मूल्य 143,60,17,866/- रुपए है । इन सभी दुकानों पर ई-टेंडर कम ऑक्शन में टेंडर आमंत्रित हैं*। जिला आबकारी अधिकारी श्री वैध ने बताया कि शासन ने निर्देशानुसार उक्त मदिरा दुकानों को पूर्व से डाले गए होल्ड ऑफर ॥-1 से अधिक मूल्य बढ़ाकर टेंडरडाता टेंडर डाल सकते है ।

इन दुकानों के ई-टेंडर कम आक्शन में बिडिंग के द्वारा मूल्य बढ़ाया जा सकता है ।*मदिरा दुकान स्वीकृति करने का निर्णय विभाग द्वारा लिया जायेगा। टेंडर डालने का समय 14 अप्रैल समय 03 बजे अपरान्ह से दिनांक 15-04-2026 को अपरान्ह 01:30 बजे तक निर्धारित है ।

तदुपरांत डाले गए टेंडर के मूल्य को बिडिंग के द्वारा और अधिक बढ़ाया जा सकता है।

💰 बड़ी जानकारी:

14 मदिरा दुकानों का कुल आरक्षित मूल्य 143,60,17,866/- रुपए

🔥 बड़ा सवाल:

“क्या इस बार पूरी बिकेंगी सभी 14 मदिरा दुकानें या फिर रहेंगी खाली?”

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button