बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, शिक्षा और समता का प्रेरक संदेश : डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी
गांव-गांव तक पहुंचेंगे बाबा साहेब के विचार, 20 अप्रैल तक कार्यक्रम
अम्बेडकर जयंती सिवनी – बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, शिक्षा और समता का प्रेरक संदेश : डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी
सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री, संभागीय प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद डां.सुमेर सिंह सोलंकी ने कहा कि बाबा साहेब डां. भीमराव अंबेडकर ने देश को न केवल एक सुव्यवस्थित संविधान प्रदान किया, बल्कि समाज को शिक्षा, संगठन और संघर्ष का अमर संदेश भी दिया।


भाजपा ने धूमधाम से मनाई 136वीं जयंती
भारतीय जनता पार्टी ने संविधान निर्माता भारत रत्न डां. बी आर . अंबेडकर की 136वीं जयंती जिला मुख्यालय से लेकर मंडल एवं बूथ स्तर तक धूमधाम से मनाई। पार्टी द्वारा आगामी 20 अप्रैल तक गांव-गांव में बाबा साहेब के जीवन मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

यह भी पढ़े :– कांग्रेस ने डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर का अपमान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी – ताराचंद बाबरिया
राष्ट्र के गौरव हैं बाबा साहेब : करण सिंह वर्मा
136वीं अम्बेडकर जयंती सिवनी अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा ने भी प्रेरक संबोधन देते हुए कहा कि बाबा साहेब किसी एक समाज के नहीं बल्कि पूरे राष्ट्र के गौरव हैं। उनके विचार और योगदान ने भारत को मजबूत लोकतांत्रिक आधार प्रदान किया है।
उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के आदर्शों पर चलकर ही समतामूलक समाज का निर्माण संभव है और देश सदैव उनके योगदान का ऋणी रहेगा।
यह भी पढ़े :– खैरात की राजनीति में कैद युवा भविष्य, बन गया है दया का पात्र
अनुकरणीय है बाबा साहेब का व्यक्तित्व : मीना बिसेन
भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. भीमराव अंबेडकर के व्यक्तित्व और कृतित्व को अनुकरणीय बताया।
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में डां. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना के साथ कार्य कर रही है।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और प्रधानमंत्री मुद्रा योजना जैसी योजनाओं के माध्यम से गरीबों और वंचित वर्गों को सशक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है। वहीं मध्यप्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई हेलिकॉप्टर एंबुलेंस सेवा दूरस्थ क्षेत्रों में त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
यह भी पढ़े :– प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर भ्रष्टाचार, जालसाजी,सरकार की मंशा पर प्रहार
ये रहे उपस्थित
भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित 136वीं अम्बेडकर जयंती सिवनी कार्यक्रम में केंट विधायक अशोक रोहाणी सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, पूर्व सांसद डॉ. ढालसिंह बिसेन, पूर्व सांसद श्रीमती नीता पटेरिया, पूर्व विधायक नरेश दिवाकर, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मालती डहेरिया, पूर्व जिला अध्यक्ष सुजीत जैन,जिला महामंत्री संतोष अग्रवाल, गजानंद पंचेश्वर, मुकेश बघेल नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया, आलोक दुबे, प्रेम तिवारी, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष अशोक तेकाम, सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अंबेडकर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
कार्यक्रम से पूर्व तिकोना पार्क स्थित डां. भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर प्रदेश महामंत्री डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी, भाजपा जिला अध्यक्ष मीना बिसेन, विधायक दिनेश राय मुनमुन, नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया सहित भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

जिला पदाधिकारियों की बैठक भी हुई
अम्बेडकर जयंती सिवनी कार्यक्रम के पश्चात भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी, केंट विधायक अशोक रोहाणी तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मीना बिसेन ने जिला पदाधिकारियों की बैठक लेकर संगठन विस्तार और समन्वय के विषय में चर्चा की।

इसके साथ ही संभागीय संगठन प्रभारी एवं जिला संगठन ने भाजपा जिला अध्यक्ष एवं तीनों महामंत्रियों के साथ संगठन के महत्वपूर्ण विषयों पर पृथक से मंत्रणा की ।





