WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइमछिंदवाड़ामध्यप्रदेश

रेत माफिया बेलगाम, सिस्टम खामोश! बिना रॉयल्टी दबंगई से चल रहा अवैध कारोबार, अधिकारी मौन

अतरिया, निर्भयपुर, धनखुदरा और चटनी में सक्रिय रेत माफिया, शिकायत के बावजूद कार्रवाई शून्य

अमरवाड़ा अवैध रेत खनन – दिनदहाड़े रेत की लूट! अधिकारी मौन

Chhindwara 14 April 2026
छिंदवाड़ा / अमरवाड़ा यशो:-  विधानसभा क्षेत्र में रेत की अवैध तस्करी. अधिकारी मौन जिसमें थाना बटकाखापा रेंज बटकाखापा पूर्व रेंज छिंदी के अधिकारी है मौन।

मीडिया को जानकारी मिलते ही जब मीडिया पहुंची तो यह तस्करों द्वारा चार-पांच लड़कों के साथ मिलकर मीडिया वालों से गाली गलौज करने लगे तभी 112 नंबर डायल करने पर वह भी नहीं आई।बटका थाना से कोई सहायता नहीं मिली पहले भी ऐसा हो चुका है पुलिस थाना एवं वन विभाग में तस्करों के नाम के लेख के साथ भी शिकायत की जा चुकी है।

यह भी पढ़े :- न्यू कर्माझिरी विस्थापन में खुले भ्रष्टाचार के पिटारे: वन संपदा की लूट, लकड़ी गायब, अधिकारी मौन

तस्करों के खिलाफ शिकायत मीडिया कर्मियों के द्वारा बटका थाने पर दर्ज है। आज तक उस मामले में भी कोई कार्यवाही नहीं की गई। इससे पता चलता है कि अधिकारियों की रेत माफियाओं पर कितनी ज्यादा छूट है।

वही अतरिया निर्भयपुर धनखुदरा एवं चटनी के ग्रामीणों में निराशा छाई हुई है कि हम स्थानीय लोगों को शासन प्रशासन का दबाव देकर हमसे हमारा जंगल नदी जमीन से ही दूर किया जा रहा है और जंगल कटाई से लेकर रेत की चोरी तक का अवैध कारोबार जोरो पर किया जा रहा है।

यह भी पढ़े :- जंगल कटाई से 5 गांवों पर संकट: आजीविका बचाने सड़क पर उतरे ग्रामीण, SDO ने ज्ञापन लेने से किया इनकार

अनखावाडी,अतरिया, निर्भयपुर,चटनी और धनखुदरा जो की अमरवाड़ा विधान सभा में आते है तो फिर दूसरे क्षेत्रों से आकर इस ब्लॉक मैं रेत माफिया रेत उत्खनन कर कैसे दिन रात को परिवहन कर रहे है ये भी एक जांच का विषय है माइनिंग डिपार्टमेंट का भी इस तरफ ध्यान नहीं अब जिला कलेक्टर इस तरफ ध्यान दें कर तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की निर्देश दें.

विधानसभा अनु विभाग अमरवाड़ा के संबंधित वन विभाग ,राजस्व विभाग, पुलिस विभाग ,माइनिंग विभाग के आला अधिकारियों से क्षेत्रीय जनता ने अपील की है कि अमरवाड़ा अवैध रेत खनन पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए द्य साथ ही तस्करी होने बाले इन क्षेत्रों के अवैध कार्यों को प्रोत्साहन देने वाले भ्रष्टाधिकारियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की गई है

 बड़ा खुलासा:

शिकायतों के बावजूद
अमरवाड़ा अवैध रेत खनन  बेखौफ, पुलिस और विभागों की चुप्पी पर सवाल

 जनता का सवाल:

“जब शिकायत दर्ज है, तो
अमरवाड़ा अवैध रेत खनन माफियाओं पर कार्रवाई क्यों नहीं?”

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!