लखनादौन में विधायक दिनेश राय निवास पहुंचेगे डॉ. नरोत्तम मिश्रा, सिवनी भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से करेंगे सीधा संवाद
18 अप्रैल को सिवनी दौरा, संगठनात्मक बैठक और आत्मीय भेंट का कार्यक्रम
नरोत्तम मिश्रा सिवनी दौरा- 18 अप्रैल को लखनादौन में विधायक दिनेश राय मुनमुन के निवास भेंट और भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।
Seoni 17 April 2026
सिवनी यशो:-मध्यप्रदेश के पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का 18 अप्रैल को सिवनी जिले का दौरा तय हो गया है। कार्यक्रम के अनुसार वे लखनादौन में सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन के निवास पहुंचकर आत्मीय भेंट करेंगे, वहीं जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा करेंगे।
जानकारी के अनुसार डॉ. मिश्रा भोपाल से प्रस्थान कर सागर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम लगभग 5:30 बजे लखनादौन पहुंचेंगे।
यहां वे विधायक निवास पर स्थानीय मुद्दों एवं संगठनात्मक गतिविधियों पर विचार-विमर्श करेंगे।
मुख्य फोकस: लखनादौन में विधायक निवास भेंट और सिवनी भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद
इसके पश्चात वे सिवनी के लिए रवाना होंगे और शाम करीब 7:35 बजे जिला भाजपा कार्यालय पहुंचकर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे।
इस दौरान संगठन को मजबूती देने और आगामी राजनीतिक रणनीति पर मार्गदर्शन देंगे।
भाजपा पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर अधिक संख्या में उपस्थित होकर वरिष्ठ नेता का स्वागत करें।
आगे का कार्यक्रम: सिवनी प्रवास के दौरान सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में भागीदारी तथा पेंच क्षेत्र में रात्रि विश्राम
दूसरे दिन 19 अप्रैल को ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित भगवान परशुराम जयंती के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे





