क्राइमछिंदवाड़ामध्यप्रदेश

वेयरहाउस में सरकारी राशन परिवहन का बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर, तीन आरोपी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना में फर्जी ट्रक चिट और ऑनलाइन बिल बनाकर शासन को लगाया चूना, दो ट्रक सहित अहम दस्तावेज जब्त

मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना फर्जीवाड़ा – करोड़ों के राशन परिवहन फर्जीवाड़े का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

Chhindwara 24 July 2026
छिंदवाड़ा/जुन्नारदेव यशो:- मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के तहत घुट्टी वेयरहाउस से शासकीय राशन परिवहन में बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। जुन्नारदेव पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रक मालिक, राशन प्रदाय केंद्र प्रभारी और कंप्यूटर ऑपरेटर सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

पुलिस के अनुसार मामले की शुरुआत जुन्नारदेव निवासी विमला पाल की शिकायत से हुई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि ट्रक मालिक श्याम पाल, राशन प्रदाय केंद्र प्रभारी मनोज पचालिया तथा कंप्यूटर ऑपरेटर प्रकाश यादव ने आपसी मिलीभगत से फर्जी इलेक्ट्रॉनिक ट्रक चिट एवं ऑनलाइन बिल तैयार कर सरकारी राशन का परिवहन दर्शाया और शासन से भुगतान प्राप्त किया।

पुलिस जांच में सामने आया बड़ा खुलासा

जांच के दौरान पुलिस को चौंकाने वाले तथ्य मिले। जिस अवधि में ट्रक क्रमांक MP-04-HG-1270 थाना कुंडीपुरा में दुर्घटना प्रकरण के कारण पुलिस अभिरक्षा में खड़ा था, उसी दौरान उसी ट्रक के नाम पर 11 फर्जी इलेक्ट्रॉनिक ट्रक चिट तैयार कर राशन परिवहन दर्शाया गया।

प्राथमिक जांच में सामने आया कि वास्तविक परिवहन किसी अन्य वाहन से किया गया, जबकि भुगतान फर्जी दस्तावेजों के आधार पर प्राप्त किया गया। इससे शासन को आर्थिक नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया।

दो ट्रक, कंप्यूटर और फर्जी दस्तावेज जब्त

पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर 23 जुलाई 2026 को गिरफ्तार किया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से—

  • दो ट्रक
  • कंप्यूटर सिस्टम
  • प्रिंटर
  • 11 फर्जी इलेक्ट्रॉनिक ट्रक चिट
  • ऑनलाइन बिल
  • कार्यालय की सील

जब्त की है।

पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और फर्जीवाड़े से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़े :-

सिवनी: कोतवाली पुलिस ने 6 चोरी-नकबजनी की वारदातों का किया खुलासा, हिस्ट्रीशीटर अज्जू कोष्टा समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

भूमि पूजन के बाद फंड नहीं, सरकार की किरकिरी! क्या अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं नगर पालिका अध्यक्ष?

फिल्मी मंचों से नहीं, सुशासन से आता है निवेश; आंकड़ों से नहीं, अवसरों से तय होती है युवाओं की तस्वीर: शेषराव यादव

MP Police में 9,662 पदों पर भर्ती को मंजूरी, CM मोहन यादव का बड़ा फैसला 

https://www.govtschemes.in/hi/madhaya-paradaesa-maukhayamantarai-yauvaa-ananadauuta-yaojanaa#google_vignette

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button