मध्यप्रदेशछिंदवाड़ा

सांसद बंटी विवेक साहू ने संसद भवन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से की शिष्टाचार भेंट

बंटी विवेक साहू ओम बिरला मुलाकात, मैहर पदयात्रा पर जताया आभार

Chhindwara 24 July 2026
छिंदवाड़ा/नई दिल्ली यशो:-
 छिंदवाड़ा सांसद बंटी विवेक साहू ने नई दिल्ली स्थित संसद भवन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सांसद ने मैहर पदयात्रा के दौरान प्राप्त शुभकामना संदेश के लिए लोकसभा अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।

बैठक के दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सांसद बंटी विवेक साहू को मैहर पदयात्रा की सफलता पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सांसद ने इस आत्मीयता और स्नेह के लिए उनका हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।

सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद सदैव प्रेरणादायी रहा है, जो उन्हें जनसेवा के कार्यों में निरंतर ऊर्जा प्रदान करता है।

यह भी पढ़े :-

गुरु पूर्णिमा से पहले सभी सांदीपनि विद्यालयों का करें लोकार्पण: CM डॉ. मोहन यादव

सांसद बंटी विवेक साहू ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात, छिंदवाड़ा-पांढुर्णा के विकास मुद्दों पर हुई चर्चा

MP में UCC की ओर बड़ा कदम: विधानसभा में रखा अध्यादेश, CM मोहन बोले- मुस्लिम बहनों को मिलेगी राहत

CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा संदेश: मध्यप्रदेश पुलिस बने देश की सर्वश्रेष्ठ पुलिस

https://newsonair.gov.in/hi/lok-sabha-speaker-om-birla-met-with-the-uaes-minister-of-economy-and-tourism/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button