प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिन पर छिंदवाड़ा जिले में लगेंगे 76 स्वास्थ्य शिविर: संदीप रघुवंशी
छिंदवाड़ा 76 स्वास्थ्य शिविर प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिन पर लगेंगे 76 स्वास्थ्य शिविर, नि:शुल्क नेत्र जांच और मोतियाबिंद ऑपरेशन
Chhindwara, 24 July 2026
छिंदवाड़ा यशो:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर जनाधिकार सेवा समिति द्वारा जिले में 76 स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने का संकल्प लिया गया है। समिति के पदाधिकारी संदीप रघुवंशी ने बताया कि यह सेवा अभियान 1 अगस्त से 15 अक्टूबर 2026 तक जिलेभर में संचालित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस अभियान का आयोजन डॉ. पवन स्थापक एवं देवजी नेत्रालय, तिलवारा घाट, जबलपुर के सहयोग से किया जा रहा है। शिविरों में आमजन के लिए नि:शुल्क नेत्र जांच तथा मोतियाबिंद ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
76 दिवसीय सेवा अभियान
कार्यक्रम के तहत 1 अगस्त से 15 अक्टूबर 2026 तक लगातार 76 दिवसीय नि:शुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित किए जाएंगे।
इस अभियान की शुरुआत किशनपुर हनुमान मंदिर, बिछुआ मंडल से होगी तथा समापन कपूर्दा माता मंदिर, चौरई ग्रामीण मंडल में किया जाएगा।
प्रतिदिन सुबह 10 से शाम 4 बजे तक होंगे शिविर
स्वास्थ्य शिविर प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। शिविरों का आयोजन शासकीय अस्पताल, ग्राम पंचायत भवन एवं शासकीय विद्यालयों में किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इस नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठा सकें।
यह भी पढ़े :-
MP Police में 9,662 पदों पर भर्ती को मंजूरी, CM मोहन यादव का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 4 नए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनेंगे, सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा फैसला
https://www.prabhatkhabar.com/national/pm-modis-birthday-nationwide-campaign



