WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशधर्मसिवनी

टिगरा-बबरिया में गूंज रही शिव भक्ति की धारा: 15 अप्रैल से भव्य शिव महापुराण, 23 को हवन-भंडारा

राजपूत परिवार के सहयोग से धार्मिक आयोजन, प्रतिदिन कथा, पूजन और अभिषेक में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

सिवनी / छींदा यशो  :- सिवनी जिले के समीपस्थ ग्राम टिगरा (बबरिया) में 15 अप्रैल से भव्य श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में जारी है।

यह धार्मिक आयोजन  झलकन सिंह राजपूत, श्रीमती लीला बाई राजपूत एवं पुत्र दारा सिंह राजपूत सहित समस्त राजपूत परिवार के सहयोग से संपन्न हो रहा है।

टिगरा बबरिया सिवनी में शिव महापुराण कथा में प्रवचन देते पंडित मंगलमूर्ति शास्त्री जी और श्रद्धालु
टिगरा (बबरिया) में आयोजित शिव महापुराण कथा में व्यास पीठ से प्रवचन देते पंडित मंगलमूर्ति शास्त्री जी, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

भगवान भोलेनाथ की कृपा और पूर्वजों के पुण्य प्रताप से आयोजित यह शिव महापुराण कथा 23 अप्रैल 2026 तक चलेगी।

कथा स्थल पर प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति देखी जा रही है, जिससे पूरा क्षेत्र शिवमय वातावरण में डूबा हुआ है।

व्यास पीठ पर विराजमान प्रसिद्ध कथा वाचक

इस पावन अवसर पर सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित मंगलमूर्ति शास्त्री जी व्यास पीठ से शिव महापुराण का रसपान करा रहे हैं। उनके मुखारविंद से निकली कथा श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा और जीवन मार्गदर्शन प्रदान कर रही है।

टिगरा बबरिया सिवनी में शिव महापुराण कथा में प्रवचन देते पंडित मंगलमूर्ति शास्त्री जी और श्रद्धालु
टिगरा (बबरिया) में आयोजित शिव महापुराण कथा में व्यास पीठ से प्रवचन देते पंडित मंगलमूर्ति शास्त्री जी, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

प्रतिदिन का कार्यक्रम

  •  सुबह 08:00 से दोपहर 12:00 बजे तक – पूजन, अभिषेक एवं पारायण पाठ
  •  दोपहर 03:00 से 06:00 बजे तक – शिव महापुराण कथा प्रवचन

23 अप्रैल को होगा हवन एवं विशाल भंडारा

आयोजन के समापन अवसर पर 23 अप्रैल (गुरुवार) को विधिवत हवन पूजन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

श्रद्धालुओं से की गई अपील

आयोजक राजपूत परिवार ने ग्राम टिगरा-बबरिया, छींदा क्षेत्र एवं संपूर्ण सिवनी जिले के शिव भक्तों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा का श्रवण करें और धर्म लाभ प्राप्त करें।

प्रस्तुति: प्रदीप राय, छींदा | मो. 9009849583

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!