WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइममध्यप्रदेशसिवनी

छपारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सिवनी-जबलपुर हाईवे पर कार से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब जब्त

घुनई घाट में घेराबंदी के दौरान आरोपी वाहन छोड़कर फरार, 33 पेटी शराब सहित स्कार्पियो जब्त

छपारा पुलिस अवैध शराब जब्ती : 33 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, आरोपी फरार

Seoni 20 April 2026
सिवनी / छपारा यशो:- रविवार देर रात छपारा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सिवनी-जबलपुर हाईवे पर एक कार से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की।

अवैध शराब तस्करी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

छपारा थाना प्रभारी खेमेन्द्र जैतवार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सिवनी सुनील कुमार मेहता द्वारा जिले में हो रही अवैध शराब तस्करी पर रोक लगाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं।

छपारा पुलिस अवैध शराब जब्ती : छपारा पुलिस द्वारा सिवनी जबलपुर हाईवे पर स्कार्पियो से अवैध अंग्रेजी शराब जब्त
छपारा पुलिस अवैध शराब जब्ती : सिवनी-जबलपुर हाईवे पर पुलिस द्वारा जब्त की गई अवैध शराब

इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिवनी के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) लखनादौन के निर्देशन में थाना छपारा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

यह भी पढ़े :- नगरपालिका उपाध्यक्ष के घर पुलिस की रेड, 13 लाख से अधिक की शराब जप्त

छपारा पुलिस अवैध शराब जब्ती – घटना का विवरण

थाना छपारा क्षेत्रांतर्गत रविवार 19 अप्रैल को सूचना प्राप्त हुई कि सिवनी से छपारा की ओर एक काले रंग की स्कार्पियो क्रमांक MP-07-CB-3741 में भारी मात्रा में शराब भरकर विक्रय के लिए ले जाई जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा नेशनल हाईवे पर उक्त वाहन का पीछा किया गया।

घुनई घाट में जबलपुर की ओर जाने वाली फोरलेन पर घेराबंदी कर वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ने खतरा भांपते हुए ट्रकों का सहारा लेकर वाहन को बीच सड़क पर चालू हालत में छोड़ दिया और चालक सहित एक अन्य व्यक्ति जंगल की ओर भाग गए। पुलिस द्वारा पीछा किया गया, लेकिन अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर दोनों आरोपी फरार हो गए।

यह भी पढ़े :-   आई पी एल सट्टा के विरूद्ध पुलिस की की दूसरी बड़ी कार्यवाही

33 पेटी शराब जब्त, लाखों की कीमत

छपारा पुलिस अवैध शराब जब्ती – स्कार्पियो वाहन क्रमांक MP07CB3741 की तलाशी लेने पर वाहन में पीछे एवं मध्य सीटों पर कुल 33 पेटी अंग्रेजी शराब (256.92 लीटर) बरामद की गई, जिसकी कुल कीमत 2 लाख 83 हजार 320 रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने वाहन सहित शराब जब्त कर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े :-अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़: 121 पेटी बीयर सहित पिकअप जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार

जप्त मशरूका

  • काले रंग की स्कार्पियो क्रमांक MP07CB3741
  • 33 पेटी अंग्रेजी शराब (कुल 256.92 लीटर)
  • कुल कीमत: 2,83,320 रुपये

जिसमें शामिल हैं:

  • 6 पेटी बैंकपाइपर व्हिस्की
  • 8 पेटी ऑफिसर चॉइस
  • 2 पेटी ऑफिसर चॉइस
  • 9 पेटी MD No.1 (Rum)
  • 5 पेटी 8 PM
  • 1 पेटी रॉयल स्टेज व्हिस्की
  • 2 पेटी बकार्डी लेमन

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

छपारा पुलिस अवैध शराब जब्ती कार्रवाई में थाना प्रभारी छपारा निरीक्षक खेमेन्द्र कुमार जैतवार, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सतीश तिवारी, उप निरीक्षक सुक्कुलाल उईके, सहायक उप निरीक्षक सुखदास मर्सकोले, सउनि मंगलदास गोनेकर, प्रधान आरक्षक दशरू प्रसाद बघेल, प्रधान आरक्षक विनोद बघेल, प्रधान आरक्षक शैलेन्द्र कवरेती, आरक्षक आशीष चौहान एवं आरक्षक रतिभानसा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

https://www.dainiktribuneonline.com/news/nation/pmla-investigation-ed-takes-major-action-raids-premises-of-kolkata-police-officer-and-businessman/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!