आज सिवनी में नगर गौरव दिवस: मठ मंदिर में भव्य आयोजन, धर्मसभा में संतों का आशीर्वचन
सिवनी नगर गौरव दिवस 2026 आज : मठ मंदिर में पूजन, धर्मसभा और सांस्कृतिक कार्यक्रम
Seoni 21 April 2026
सिवनी यशो:- नगरपालिका परिषद सिवनी द्वारा 22 अप्रैल 2026, बुधवार को नगर गौरव दिवस (सिटी-डे) का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन आदि गुरु शंकराचार्य के अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में मनाया जाएगा।
मठ मंदिर में होगा मुख्य आयोजन
कार्यक्रम का मुख्य आयोजन मठ मंदिर सिवनी में सायं 6 बजे से होगा, जहां आदि गुरु शंकराचार्य जी की प्रतिमा का पूजन-अर्चन किया जाएगा।
यह भी पढ़े :- यहीं से निकलेंगे हमारे जिले के डॉक्टर, इंजीनियर और अफसर”
इस अवसर पर जिले के सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।
धर्मसभा और सांस्कृतिक कार्यक्रम
नगर गौरव दिवस के तहत धर्मसभा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। धर्मसभा को स्वामी सदानंद सरस्वती और निर्विकल्प स्वरूप जी संबोधित करेंगे।
यह भी पढ़े :- “चिता जलने से पहले अपने चित्त को जगावे” – शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती का जीवन-दर्शन
नागरिकों से शामिल होने की अपील
नगरपालिका अध्यक्ष ज्ञानाचंद सनोडिया एवं उपाध्यक्ष डॉली अमित डागौर ने नगरवासियों से अपील की है कि वे इस आयोजन में शामिल होकर संतों के आशीर्वचन प्राप्त करें और कार्यक्रम को सफल बनाएं।





