सिवनी में आदि शंकराचार्य जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई, सांस्कृतिक एकता का दिया संदेश
नंदीकेश्वर धाम में पूजन-अर्चन एवं विचार गोष्ठी का आयोजन
आदि शंकराचार्य जयंती सिवनी, नंदीकेश्वर धाम में हुआ भव्य आयोजन
Seoni 23 April 2026
सिवनी यशो:- जिला ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में नंदीकेश्वर धाम स्थित श्री माता राजराजेश्वरी एवं श्री परशुराम भगवान सिद्ध मंदिर में जगद्गुरु आदि शंकराचार्य की जयंती श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम का आयोजन जिला ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पंडित दिलीप तिवारी की अध्यक्षता में हुआ, जिसमें विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी, वरिष्ठजन एवं मातृशक्ति की उपस्थिति रही।

यह भी पढ़े :- भीषण गर्मी में आस्था के साथ सेहत का संदेश: सतुवाई अमावस्या पर सत्तू प्रसाद का वितरण
“भारत की सांस्कृतिक एकता के सूत्रधार हैं आदि शंकराचार्य”
आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व अध्यक्ष पंडित ओमप्रकाश तिवारी ने कहा कि भारतवर्ष में सांस्कृतिक एकता स्थापित करने में आदि शंकराचार्य का योगदान अद्वितीय है।
यह भी पढ़े :- लखनादौन में स्वदेशी जागरण संगोष्ठी – आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ा एक और कदम
उन्होंने आदि गुरु के जीवन वृत्त पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने शास्त्रार्थ के माध्यम से नास्तिक एवं अवैदिक मतों का खंडन कर सनातन धर्म की पुनर्प्रतिष्ठा की।
उन्होंने यह भी बताया कि देश के चारों दिशाओं में वैदिक मठों की स्थापना कर आदि शंकराचार्य ने पूरे भारत को एकता के सूत्र में बांधने का कार्य किया।

अद्वैत दर्शन मानवता के कल्याण का मार्ग
वक्ताओं ने कहा कि वेदों पर आधारित आदि शंकराचार्य का “अद्वैत दर्शन” संपूर्ण मानवता के लिए मार्गदर्शक और कल्याणकारी सिद्धांत है, जो आज भी प्रासंगिक है।
यह भी पढ़े :- ईसाई बने 200 आदिवासियों ने शंकराचार्य जी के हाथ से पिया गंगा जल, सनातन धर्म में वापस
इनकी रही प्रमुख उपस्थिति
कार्यक्रम में जिला ब्राह्मण समाज अध्यक्ष पंडित दिलीप तिवारी, पूर्व अध्यक्ष पंडित ओमप्रकाश तिवारी, महासचिव पंडित प्रशांत शुक्ला, नगर अध्यक्ष पंडित अशोक तिवारी, महिला शाखा अध्यक्ष श्रीमती अरविंदजा दुबे, जिला संयोजिका श्रीमती शकुंतला तिवारी, युवा शाखा अध्यक्ष अखिलेश चंकी पांडे, परशुराम वाहिनी अध्यक्ष पंडित सूर्यकांत चतुर्वेदी सहित अनेक पदाधिकारी एवं सामाजिकजन उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त पंडित जगल दुबे, पंडित संदीप दुबे, पंडित राजेंद्र शर्मा, पंडित सुरेश दुबे, श्रीमती मंजूलता दुबे, श्रीमती दुर्गेश्वरी शर्मा, श्रीमती नीतू दुबे, श्रीमती शुभ्रा शर्मा एवं श्रीमती सुषमा तिवारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।
कैप्शन: नंदीकेश्वर धाम में आयोजित आदि शंकराचार्य जयंती कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालु एवं पदाधिकारी।





