क्राइममध्यप्रदेशसिवनी
चाकूबाजी पर पुलिस का एक्शन, 24 घंटे में 3 आरोपी जेल भेजे
पुरानी रंजिश में घर के बाहर हमला, पिता-पुत्र-पुत्री घायल; हथियार समेत आरोपी गिरफ्तार
सिवनी/डूण्डासिवनी यशो :- जिले में कानून व्यवस्था को लेकर सख्ती दिखाते हुए डूण्डासिवनी पुलिस ने चाकूबाजी की घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सख्त संदेश गया है।
जानकारी के अनुसार, 24 अप्रैल 2026 की रात ग्राम डोरलीछतरपुर में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान आरोपी उदय सनोडिया अपने साथियों के साथ फरियादी गयाप्रसाद सनोडिया के घर के सामने पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए धारदार हथियार (बका) से हमला कर दिया।
इस हमले में गयाप्रसाद सनोडिया, उनके पुत्र अंकित सनोडिया एवं पुत्री रोशनी सनोडिया घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल सिवनी में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
मौके पर पहुंची पुलिस, हथियार बरामद
घटना की सूचना मिलते ही डूण्डासिवनी पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल जांच शुरू की। सक्रियता दिखाते हुए पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया तथा उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद किया गया। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।SP का संदेश: अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी
पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की घटनाओं पर लगातार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से अपील की है कि किसी भी विवाद या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।गिरफ्तार आरोपी
- उदय सनोडिया (22) निवासी बाडीवाडा, थाना डूण्डासिवनी
- अंकित उके (23) निवासी बाडीवाडा, थाना डूण्डासिवनी
- अंकित मर्सकोले (23) निवासी बाडीवाडा, थाना डूण्डासिवनी





