
अवैध सागौन की तस्करी करते दो ट्रेक्टर- ट्राली सहित जब्त
सिवनी 03 जून 2023
सिवनी यशो:- जिले के दक्षिण सामान्य वनमंडल के परिक्षेत्र सिवनी सामान्य अंतर्गत आने वाले ग्राम बेलगांव के जंगल से वन विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार की देर रात्रि अवैध रूप से परिवहन करते दो ट्रेक्टर ट्राली सहित जब्त किये है। जिसमें लाखों रूपये की सागौन के लठ्ठे भरे हुये थे । पूंछताछ में बताया गया कि उक्त सागौन साल्हेखुद निवासी फारूक खान की टीम ने फारूख खाने के साल्हेखुर्द स्थित घर भी छापामार कार्यवाही की जहाँ बड़ी मात्र में अवैध रूप से संग्रहित सागौन जब्त की है। इस मामले में वन विभाग ने सात लोगों को पकडा है। वहीं मुख्य आरोपी की तलाश वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की जा रही है।उपवनमंडलाधिकारी योगेश पटेल ने इस संबंध में बताया कि दक्षिण सामान्य वनमंडल के परिक्षेत्र सिवनी सामान्य अंतर्गत आने वाले वन क्षेत्र आरएफ 104 की बीट बेलगांव के जंगल में अवैध सागौन की तस्करी से संबंधित मुखबिर की सूचना पर वन परिक्षेत्र सिवनी सामान्य एवं वन परिक्षेत्र बरघाट की संयुक्त टीम ने शुक्रवार की रात्रि 8 बजे दबिश दी जहां पर बेडा पहाड़ी की तरफ से सेलुआ जाने मार्ग पर दो ट्रेक्टर- ट्राली आ रही थी जिन्हें संयुक्त टीम ने कालीछपार में रोककर पूछताछ की। पूछताछ में ट्रैक्टर वाहन क्रमांक एमपी 22 एए 6063 का चालक राजकुमार पुत्र फन्दूलाल एवं बिना नंबर का न्यू सोनालिका ट्रैक्टर वाहन का चालक सुमेश पुत्र मानसिंह परते दोनो निवासी ग्राम सिंगपुर बरघाट ने बताया कि वह सागौन ग्राम साल्हेखुर्द निवासी मो. फारूक के घर ले जा रहे है।
जिस पर वन विभाग की संयुक्त टीम ने पंचनामा कार्यवाही करते हुए ट्रैक्टर के वाहन चालक तथा ट्रेक्टर- ट्राली में सवार दसरू(40) पुत्र गन्नू उइके , रंजीत(31) पुत्र गजानंद पन्द्रे , महाप्रसाद (40) फन्दू उइके, सुरेश (25) रामस्वरूप परते, राजीव उर्फ राजू (36) पुत्र संतलाल यादव सभी निवासी ग्राम सिंगपुर के कब्जे से 11 नग सागौन ल_ा 1.231 घनमीटर तथा सागौन जलाउ आधा चट्टा कीमती लगभग 93 हजार रूपये बरामद करते हुए भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 26(आई) , क,ड,च , म.प्र.अभिवहन (वनोपज) नियम 2000 की धारा 41 नियम 03,16 तथा म.प्र.वनउपज (व्यापार विनियमक अधिनियम 1969 की धारा 5(आई) के तहत वन अपराध दर्ज किया है।
आगे बताया गया कि संयुक्त टीम द्वारा शुक्रवार की देर रात्रि साल्हेखुर्द निवासी मो. फारूक के घर पर दबिश दी गई जहां पर लगभग 30 लट्टे कीमती लगभग 1.50 लाख रूपये अवैध सागौन बरामद कर वन अपराध दर्ज किया गया है। इस घटनाक्रम से जुडे तथ्यों की सूक्ष्मता से जांच वन विभाग के द्वारा जाँच की जा रही है । इस प्रकरण में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में अलग-अलग टीम गाठित कर वन माफियाओं की खोज की जा रही है। संभवत इस प्रकरण में और भी तथ्य सामने आ सकते है ।
सूत्रों से प्राप्त जानकाी के अनुसार इस प्रकार की सागौन की तस्करी में विभागीय कर्मचारियों की मिलीभगत होने की संभावना व्यक्त की जा रही है । विभाग भी इस प्रकार की संभावना पर काम कर रहा है और आशंका व्यक्त की जा रही है कि यह तस्कारी का काम काफी समय से चल रहा है । जाँच कार्य में लगी संयुक्त टीम को बड़े खुलासे की संभावना है । इस प्रकार की तस्करी की यह बड़ी कार्यवाही है और विभाग इसके माध्यम से बड़े खुलासे की उम्मीद जता रहा है । जिसमें संयुक्त टीम द्वारा अवैध सागौन जब्ती की कार्यवाही की गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पकडे गये व्यक्तियों में अंधिकांश वो लोग है जिन्होंने दक्षिण सामान्य वनमंडल अंतर्गत परिक्षेत्रों के जंगलों में हवा-तूफान के दौरान गिरे पेडो को अधिकारियों के निर्देश पर ट्रेक्टर- ट्राली लाने जे जाने का कार्य किया है और यहीं मजदूर तस्करों के लिये बाद में काम करने लगे ।





