विधायक योगेन्द्र सिंह “बाबा भैया” से कांग्रेस नेताओं ने की सौजन्य भेंट
सड़क दुर्घटना के बाद कुशलक्षेम जानने पहुंचे केवलारी क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारी
विधायक योगेन्द्र सिंह बाबा भैया से सौजन्य भेंट – गृह निवास पहुंचकर मुलाकात की और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
Seoni 08 June 2026
सिवनी यशो:- जिला अंतर्गत केवलारी क्षेत्र के वरिष्ठ आदिवासी कांग्रेस नेता सुरेन्द्र भलावी के नेतृत्व में छींदा, बैगरवानी एवं धनौरा क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने लखनादौन विधायक योगेन्द्र सिंह “बाबा भैया” से उनके गृह ग्राम घूरवाड़ा (धूमा) स्थित निवास पहुंचकर सौजन्य भेंट की तथा उनके शीघ्र स्वस्थ रहने की कामना की।

इस दौरान कांग्रेस पार्टी के सर्वश्री प्रदीप पंकज राय, निजाम कुरेशी, डॉ. ओंमकार राय, रामू डेहरिया, विधायक प्रतिनिधि जनपद पंचायत धनौरा राजेश उइके, नीलसिंह गुर्जर सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि गत दिनों विधानसभा क्षेत्र लखनादौन के लोकप्रिय विधायक श्री योगेन्द्र सिंह “बाबा भैया” का चार पहिया वाहन जबलपुर-नागपुर मार्ग पर बंजारी, धूमा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हालांकि जनता-जनार्दन की दुआओं एवं ईश्वर की कृपा से विधायक योगेन्द्र सिंह, उनके वाहन चालक, पी.ए. एवं गनमैन को केवल मामूली चोटें आईं।
भेंट के दौरान कांग्रेस नेताओं एवं शुभचिंतकों ने विधायक श्री बाबा भैया के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि वे पूर्व की भांति क्षेत्र में विकास और निर्माण कार्यों को आगे बढ़ाते हुए जनसेवा के कार्य निरंतर करते रहें।
नेताओं ने कहा कि विधायक योगेन्द्र सिंह “बाबा भैया” क्षेत्र में अपनी सरल कार्यशैली और जनसंपर्क के कारण लोगों के बीच विशेष पहचान रखते हैं तथा क्षेत्रवासी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।



