Wed, 25 Nov 2026 | 06:12:20 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
संविधान गौरव दिवस पर संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लें : वीरेन्द्र डहेरिया संविधान केवल अधिकारों का दस्तावेज नहीं, न्यायपूर्ण और समरस भारत के निर्माण का संकल्प है : अर्जुन सिंह उईके भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री वैभव पवार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य से की आत्मीय भेंट संविधान गौरव दिवस पर भाजपा का जिला स्तरीय आयोजन 26 नवंबर को आउटसोर्स कर्मचारियों को नौकरी से नहीं हटाया जाएगा, भ्रामक खबरों पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया स्पष्ट सतपुड़ा टाइगर्स क्लब ने जीता डीसीए ब्लॉक क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अवैध होर्डिंग और फ्लेक्स पर नगर निगम का सख्त एक्शन, 310 से अधिक प्रचार बोर्ड हटाए माइक्रो वन लिफ्ट इरीगेशन का पानी जुरतरा पहुंचा, किसानों की उम्मीदें हुईं पूरी सीमा दीपक कोल्हे को मिली पी-एच.डी. की उपाधि सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से 93 स्कूल भवनों के निर्माण के लिए मिली 33 करोड़ की राशि संविधान गौरव दिवस पर संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लें : वीरेन्द्र डहेरिया संविधान केवल अधिकारों का दस्तावेज नहीं, न्यायपूर्ण और समरस भारत के निर्माण का संकल्प है : अर्जुन सिंह उईके भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री वैभव पवार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य से की आत्मीय भेंट संविधान गौरव दिवस पर भाजपा का जिला स्तरीय आयोजन 26 नवंबर को आउटसोर्स कर्मचारियों को नौकरी से नहीं हटाया जाएगा, भ्रामक खबरों पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया स्पष्ट सतपुड़ा टाइगर्स क्लब ने जीता डीसीए ब्लॉक क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अवैध होर्डिंग और फ्लेक्स पर नगर निगम का सख्त एक्शन, 310 से अधिक प्रचार बोर्ड हटाए माइक्रो वन लिफ्ट इरीगेशन का पानी जुरतरा पहुंचा, किसानों की उम्मीदें हुईं पूरी सीमा दीपक कोल्हे को मिली पी-एच.डी. की उपाधि सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से 93 स्कूल भवनों के निर्माण के लिए मिली 33 करोड़ की राशि

केवलारी विधायक ठाकुर रजनीश हरवंश सिंह का विधानसभा क्षेत्र में तूफानी जनसंपर्क अभियान शुरू

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Feb 02, 2026 08:37 pm / Post views : 322

केवलारी विधायक ठाकुर रजनीश हरवंश सिंह का विधानसभा क्षेत्र में तूफानी जनसंपर्क अभियान शुरू
शेयर करें:
Seoni 02 February 2026 सिवनी यशो:- केवलारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक ठाकुर रजनीश हरवंश सिंह द्वारा 01 फरवरी से विधानसभा क्षेत्र में तूफानी जनसंपर्क एवं विकास कार्यों का अभियान प्रारंभ किया गया है। अभियान के अंतर्गत विधायक ने 01 एवं 02 फरवरी को क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों का सघन दौरा कर आमजन से सीधा संवाद स्थापित किया।

विकास कार्यों का लोकार्पण, समस्याओं पर त्वरित संज्ञान

दौरे के दौरान विधायक ठाकुर रजनीश हरवंश सिंह ने अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। किसानों द्वारा विशेष रूप से बिजली आपूर्ति एवं सिंचाई व्यवस्था से जुड़ी समस्याएँ सामने रखी गईं, जिन पर विधायक ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। [caption id="attachment_41061" align="aligncenter" width="225"]केवलारी में जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों से संवाद करते विधायक रजनीश हरवंश सिंह केवलारी विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों से संवाद करते विधायक ठाकुर रजनीश हरवंश सिंह।[/caption]

कांग्रेस देश की सबसे जनहितैषी पार्टी : रजनीश सिंह

जनसंपर्क के दौरान विधायक ठाकुर रजनीश हरवंश सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की सबसे जनहितैषी पार्टी है, जिसने हमेशा किसान, मजदूर, युवा और आम नागरिक के अधिकारों के लिए संघर्ष किया है। कांग्रेस का उद्देश्य सत्ता नहीं, बल्कि जनसेवा, सामाजिक न्याय और समान विकास है।

इन ग्रामों में किया जनसंपर्क

तीन दिवसीय जनसंपर्क कार्यक्रम के अंतर्गत विधायक ने जामुनपानी, शोलापुर, भादूटोला पीपरडोंग, तेंदूटोला, तुगां, कुम्हार, देवशिर, अर्जुनशिर सहित अन्य ग्रामों में पहुँचकर ग्रामीणों से संवाद किया और क्षेत्रीय विकास को लेकर फीडबैक प्राप्त किया। [caption id="attachment_41059" align="aligncenter" width="300"]केवलारी में जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों से संवाद करते विधायक रजनीश हरवंश सिंह केवलारी विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों से संवाद करते विधायक ठाकुर रजनीश हरवंश सिंह।[/caption]

दो दिवसीय दौरा कार्यक्रम

02 फरवरी 2026 (सोमवार) को गुबारिया, डुगारिया, चांदनखेड़ा, तिंदुआ, बक्सी, बब्बारिया, छींदा, भाटा एवं कारापाथा ग्रामों में जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं 03 फरवरी 2026 (मंगलवार) को खुसीपुरा मेन, मालहनबाड़ा, पुंगार, सरई, सालीबाड़ा, विचुआ रमटोलैया, खुसीपुरा माल, वेगरवानी एवं गोपेवानी ग्रामों में विधायक का जनसंपर्क कार्यक्रम प्रस्तावित है।

कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक अपील

इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी केवलारी के अध्यक्ष सुभाष बघेल ने सभी कार्यकर्ताओं, बूथ अध्यक्षों, बूथ प्रभारियों एवं बीएलए से कार्यक्रम की सूचना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

छींदा क्षेत्र में विशेष जनसंपर्क

इसी क्रम में छींदा क्षेत्र में विशेष जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहाँ विधायक ठाकुर रजनीश हरवंश सिंह ने संध्या समय ग्रामीणों से संवाद कर क्षेत्रीय समस्याओं और विकास कार्यों की समीक्षा की।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें