सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते की अध्यक्षता में जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक
खाद-बीज की उपलब्धता, उद्यानिकी फसलों, विद्युत आपूर्ति और जीरामजी योजना के कार्यों की हुई समीक्षा
सिवनी जिला पंचायत बैठक – सांसद कुलस्ते की अध्यक्षता में बैठक, खाद-बीज और बिजली पर निर्देश
Seoni 10. September 2026
सिवनी यशो:- जिला पंचायत सभाकक्ष में सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते की अध्यक्षता में जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व बैठक के पालन प्रतिवेदन सहित जिले में खाद-बीज की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था, उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा देने की कार्ययोजना, किसानों को सतत विद्युत आपूर्ति तथा जीरामजी योजना के अंतर्गत संचालित विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिला पंचायत बैठक में सर्वप्रथम पूर्व बैठक के पालन प्रतिवेदन की विभागवार समीक्षा की गई। इसके बाद जिले में खाद एवं बीज की उपलब्धता तथा किसानों को इसके सुगम वितरण की व्यवस्था पर चर्चा हुई। सांसद श्री कुलस्ते ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को आवश्यकता के अनुरूप समय पर खाद एवं बीज उपलब्ध कराया जाए तथा वितरण व्यवस्था सुचारू एवं व्यवस्थित रखी जाए।
उद्यानिकी फसलों और फसल विविधीकरण पर जोर
बैठक में जिले में उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा देने के लिए तैयार की जा रही कार्ययोजना पर भी विस्तार से चर्चा की गई। उद्यानिकी क्षेत्र की संभावनाओं, किसानों को प्रोत्साहित करने तथा फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इसी क्रम में किसानों को सतत एवं पर्याप्त विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की कार्ययोजना की समीक्षा की गई। विद्युत आपूर्ति से संबंधित व्यवस्थाओं पर चर्चा करते हुए किसानों की आवश्यकताओं के अनुरूप व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।
जीरामजी योजना के विकास कार्यों की समीक्षा
जिला पंचायत बैठक में जीरामजी योजना के अंतर्गत जिले में संचालित विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों से कार्यों की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने तथा योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
जिला पंचायत बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती डेहरिया, विधायक दिनेश राय, विधायक रजनीश सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती अंजली शाह सहित जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष, अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े :-
13 सितंबर तक निराकरण नहीं हुआ तो 14 से एसडीएम कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल
सेवा संकल्प अभियान को लेकर नगर भाजपा दक्षिण मंडल की कार्यशाला संपन्न
नीट-जेईई की तैयारी के लिए विद्यार्थियों को मिलेगा सुनहरा अवसर



