सिवनीमध्यप्रदेश

रेलवे फाटक की सड़क, बिखर रही चेकर टाइल्स, हादसे का बढ़ा खतरा

रेलवे सुरक्षा के दावों की खुल रही पोल, रोज जोखिम उठाकर गुजर रहे लोग

सिवनी रेलवे फाटक सड़क हादसा – जीएम का निरीक्षण हुआ, उम्मीद जगी… फिर सब जस का तस

Seoni, 10 June 2026
सिवनी यशो:- सिवनी शहर के छिंदवाड़ा रोड स्थित रेलवे फाटक की जर्जर सड़क अब गंभीर दुर्घटना को आमंत्रण देती दिखाई दे रही है। रेलवे लाइन के दोनों ओर उखड़ी सड़क, बिखरी चेकर टाइल्स और गहरे गड्ढों के कारण यहां से गुजरना आम नागरिकों के लिए खतरे से खाली नहीं रह गया है। हालत यह है कि हर दिन वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब भी स्थायी समाधान की दिशा में गंभीर नजर नहीं आ रहे।

यह भी पढ़े :- सिवनी रेलवे फाटक बना ‘मौत का जाल’: उखड़ी सड़क, रोज हादसे—क्या किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार?

जीएम पहुंचे, सूक्ष्म निरीक्षण भी हुआ

विशेष बात यह है कि पिछले दिनों रेलवे के जीएम (महाप्रबंधक) सिवनी पहुंचे थे और उन्होंने रेलवे फाटक क्षेत्र का सूक्ष्म निरीक्षण भी किया था। इसके पूर्व भी इस गंभीर समस्या को लेकर समाचार प्रकाशित हुए थे और स्थानीय नागरिकों द्वारा लगातार शिकायतें की जाती रही हैं। निरीक्षण के बाद लोगों को उम्मीद थी कि अब सड़क सुधार और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ठोस कार्रवाई होगी।

प्रधानमंत्री मोदी के 4399 दिन पूर्ण होने पर सिवनी में आयोजित भाजपा सेवा अभियान
सिवनी में सेवा अभियान के दौरान मजदूरों से संवाद करते विधायक दिनेश राय मुनमुन।

एक दिन चला काम, फिर बंद हो गई हलचल

जीएम के दौरे के बाद एक दिन रेलवे फाटक क्षेत्र में कुछ काम होता दिखाई दिया, लेकिन वह भी केवल औपचारिकता तक सीमित रहा। नाममात्र की मरम्मत के बाद काम बंद हो गया और स्थिति फिर पहले जैसी हो गई। इससे नागरिकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

यह भी पढ़े :- सिवनी रेलवे विकास को मिली रफ्तार, GM का दौरा और बड़ा मंथन

सड़क पर बिखर रहीं चेकर टाइल्स

वर्तमान स्थिति में रेलवे लाइन के आसपास लगी चेकर टाइल्स पूरी तरह उखड़कर सड़क पर बिखर रही हैं। कई स्थानों पर रेल पटरियां सड़क की सतह से ऊपर निकल आई हैं, जिससे बाइक और छोटे वाहनों के फिसलने का खतरा लगातार बना हुआ है। बारिश के दौरान स्थिति और भी भयावह हो जाती है, जब गड्ढों में पानी भर जाने से वाहन चालकों को गहराई का अंदाजा तक नहीं लग पाता।

यह भी पढ़े :-  शिकारा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

“रेलवे सुरक्षा” के दावों पर उठ रहे सवाल

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि रेलवे हमेशा सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का दावा करता है, लेकिन सिवनी रेलवे फाटक की स्थिति इन दावों की वास्तविकता उजागर कर रही है। लोगों का कहना है कि यहां की हालत “ढोल के पोल” जैसी प्रतीत हो रही है, जहां कागजों और दावों में सुरक्षा दिखाई देती है, जबकि जमीन पर हालात बेहद चिंताजनक बने हुए हैं।

यह भी पढ़े :- यहीं से निकलेंगे हमारे जिले के डॉक्टर, इंजीनियर और अफसर”

रोज हादसे, फिर भी जिम्मेदार मौन

रेलवे ट्रैक के आसपास बने गड्ढों में आए दिन बाइक सवार फंसकर गिर रहे हैं। कई बार वाहन अचानक रुक जाने से पीछे से आने वाले वाहन टकरा जाते हैं, जिससे दुर्घटनाएं और जाम की स्थिति सामान्य बात हो गई है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि ऐसा शायद ही कोई दिन गुजरता हो जब यहां कोई छोटा-बड़ा हादसा न होता हो।

नागरिकों की मांग – अब स्थायी समाधान हो

स्थानीय नागरिकों ने रेलवे प्रशासन, नगरीय प्रशासन और रेल विकास समिति से मांग की है कि रेलवे फाटक क्षेत्र में तत्काल उच्च गुणवत्ता के साथ स्थायी सड़क निर्माण कराया जाए, उखड़ी चेकर टाइल्स को हटाकर सुरक्षित मार्ग तैयार किया जाए तथा दुर्घटना रोकने के लिए त्वरित सुरक्षा उपाय लागू किए जाएं।

“किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार तो नहीं?”

लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई, तो किसी भी दिन यहां गंभीर दुर्घटना हो सकती है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभागों की होगी।

https://rdso.indianrailways.gov.in/works/uploads/File/Phatakwale%20Ki%20Karya%20Anudesh%20Pustika-HINDI(1).pdf

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button