ब्रिक्स मेहमानों को डिनर, कांग्रेस पर भी बरसे सीएम मोहन
इंदौर में ब्रिक्स प्रतिनिधियों के सम्मान में भव्य आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
भोपाल/इंदौर यशो :- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने इंदौर में आयोजित ब्रिक्स देशों के अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल कृषि मंत्रियों, विदेशी प्रतिनिधियों और अतिथियों से मुलाकात कर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने अतिथियों के सम्मान में भव्य रात्रि भोज का आयोजन किया, जिसमें मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, आध्यात्मिक परंपरा और पर्यटन वैभव को दर्शाने वाले रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

सम्मेलन में देश-विदेश से आए प्रतिनिधियों ने मध्यप्रदेश की लोक कला, संस्कृति और पारंपरिक प्रस्तुतियों की सराहना की। सांस्कृतिक संध्या के माध्यम से प्रदेश की ऐतिहासिक धरोहरों, पर्यटन स्थलों और सांस्कृतिक विविधता को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan, उप मुख्यमंत्री Jagdish Devda, नगरीय प्रशासन मंत्री Kailash Vijayvargiya और जल संसाधन मंत्री Tulsi Silawat भी उपस्थित रहे।
‘कृषि वर्ष’ के संकल्प के बीच अहम सम्मेलन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में भारत वैश्विक संबंधों को मजबूत कर रहा है और विभिन्न देशों के साथ सहयोग बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने इस वर्ष को ‘कृषि वर्ष’ के रूप में मनाने का संकल्प लिया है, ऐसे में कृषि मंत्रियों और विशेषज्ञों का यह सम्मेलन अत्यंत महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि भारत की ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना के अनुरूप सभी सहभागी देशों के साथ सहयोग और समन्वय को मजबूत करना हमारा लक्ष्य है।
राज्यसभा जीत पर कांग्रेस को दी नसीहत
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यसभा की तीनों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह भाजपा के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी ने लोकसभा चुनाव में भी मध्यप्रदेश की सभी 29 सीटों पर जीत हासिल की थी।
सीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता का विश्वास सरकार के पक्ष में हो तो परिस्थितियां अनुकूल होती हैं। उन्होंने कांग्रेस में अंदरूनी कलह का जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी को आत्म-मूल्यांकन करने की आवश्यकता है।



