WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ादेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशलाइफस्टाइलसिवनी

बाघिन नीलम आपसी संघर्ष में पुन: घायल

बाघिन नीलम आपसी संघर्ष में पुन: घायल - Seoni News

मंडला यशो:- पाँच माह पूर्व कान्हा नेशनल पार्क की दो बाघिन नीलम और मोहनी के बीच आपसी संघर्ष में नीलम घायल हो गयी थी जिसका लंबे समय इलाज और निगरानी की गयी थी परंतु कान्हा नेशनल पार्क में कान्हा मैदान की रानी कहलाने वाली बाघिन नीलम (टी-65) 5 महीने में दूसरी बार पुन: घायल हो गई है। जिससे पार्क प्रबंधन की चिंता बढ़ गई है । जानकारी के अनुसार पिछले दिनों रिकॉर्ड एक वीडियो में नीलम के जबड़े में एक गहरा लंबा घाव दिखाई दे रहा है। अनुमान के तौर पर बताया जा रहा है कि नीलम का यह घाव बाघों के आपसी संघर्ष के कारण हो सकता है। नीलम के घायल होने की जानकारी पर कान्हा नेशनल पार्क के पशु चिकित्सक डॉ. संदीप अग्रवाल ने दो दिन पूर्व डॉर्ट से बाघिन नीलम को एंटीबायोटिक्स दी गई है। घायल नीलम की निगरानी की जा रही है, आवश्यकता अनुरूप इलाज किया जाएगा। पांच माह पूर्व यानि जनवरी माह में बाघिन नीलम और मोहनी के बीच हुए जबरदस्त संघर्ष के बाद नीलम गंभीर रूप से घायल हो गई थी। इसके बाद पार्क के डॉक्टरों ने गंभीर घायल नीलम का इलाज कर लम्बे समय तक निगरानी की। इस इलाज के फलस्वरूप नीलम पूर्णत: स्वस्थ हो गई। वह सामान्य रूप से अपने शावकों की देखभाल और शिकार करने लगी र्थी ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!