सिवनीमध्यप्रदेश

सिवनी में मॉडिफाइड सायलेंसर पर पुलिस का शिकंजा, 5 बुलेट समेत 12 वाहन चालकों पर कार्रवाई

नगरपालिका चौक से बस स्टैंड तक पुलिस की निगरानी, तेज आवाज वाले सायलेंसर जब्त; वाहन चालकों को दी सख्त हिदायत

सिवनी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 मॉडिफाइड सायलेंसर वाली बुलेट समेत 12 वाहनों पर चालान

Seoni, 03 September 2026
सिवनी यशो:- शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई के लिए कोतवाली एवं यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से पैदल पेट्रोलिंग की। इस दौरान पुलिस ने मॉडिफाइड सायलेंसर वाली 5 बुलेट समेत 12 वाहनों पर चालानी कार्रवाई की। तेज आवाज करने वाले मॉडिफाइड सायलेंसरों को पुलिस ने जब्त कर लिया।

पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी के नेतृत्व, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा एवं एसडीओपी सिवनी चंचलेश मरकाम के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई 1 सितंबर 2026 को की गई।

भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल पेट्रोलिंग

कोतवाली एवं यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने नगरपालिका चौक, नेहरू रोड, शुक्रवारी, छोटी मस्जिद, सीएम शॉपिंग मॉल, नीलांजना चौक और बस स्टैंड सहित शहर के प्रमुख एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल पेट्रोलिंग की।

पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के साथ वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए समझाइश भी दी।

5 बुलेट के मॉडिफाइड सायलेंसर जब्त

जांच के दौरान तेज आवाज वाले मॉडिफाइड सायलेंसर का इस्तेमाल कर ध्वनि प्रदूषण करने वाली 5 बुलेट पुलिस के हाथ लगीं। इनके अलावा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 7 अन्य मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई।

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान समन शुल्क वसूल किया और सभी मॉडिफाइड सायलेंसर जब्त कर लिए। वाहन चालकों को भविष्य में नियमों का उल्लंघन नहीं करने की सख्त हिदायत दी गई।

मॉडिफाइड सायलेंसर से बचने की अपील

सिवनी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वाहनों में मॉडिफाइड सायलेंसर का इस्तेमाल न करें। यातायात नियमों का पालन करें और शहर में सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

कार्रवाई में प्रशिक्षु डीएसपी सचिन बहरोनिया, निरीक्षक सतीश तिवारी, निरीक्षक विजय बघेल, उपनिरीक्षक डालचंद ग्यारसिया, प्रधान आरक्षक कृष्णा वानखेड़े, प्रधान आरक्षक नवीन तिवारी, प्रधान आरक्षक प्रदीप चौधरी, आरक्षक मिथलेश उइके एवं आरक्षक प्रतीक बघेल की सराहनीय भूमिका रही।

यह भी पढ़े :-खबर की दौड़ में सबसे आगे नहीं, भरोसे की दौड़ में सबसे आगे!

कारोबारी की कार से 5 लाख रुपये से भरा बैग गायब, हाईवे पर रोककर तोड़े कांच; पुलिस जांच में जुटी

PWD प्रभारी कार्यपालन यंत्री के.के. सिंगारे के ठिकानों पर EOW की छापेमारी, तीन शहरों में एक साथ दबिश

डेयरियों पर जांच की कार्रवाई, लेकिन घर-घर दूध पहुंचाने वालों की जांच कब?

https://whyy.org/segments/the-police-experiment-that-changed-what-we-know-about-foot-patrol/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button