मध्यप्रदेशछिंदवाड़ा

छोटा तालाब विसर्जन कुंड में चला स्वच्छता अभियान, श्रमदान से गूंजा जल संरक्षण का संदेश

छिंदवाड़ा छोटा तालाब में स्वच्छता अभियान, श्रमदान से चला जल संरक्षण संदेश

chhindwara 14 June 2026
छिंदवाड़ा यशो:- जन अभियान परिषद के आह्वान पर रविवार को छोटा तालाब स्थित विसर्जन कुंड में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में नगर विकास प्रस्फुटन समितियों, नवांकुर संस्थाओं, परामर्शदाताओं, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं सहित विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से श्रमदान किया।

यह भी पढ़े :<स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने किया श्रमदान/p>

माननीय उपाध्यक्ष पद्म मोहन नागर रहे उपस्थित

कार्यक्रम में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा) पद्म मोहन नागर की विशेष उपस्थिति रही। उनके नेतृत्व में सभी प्रतिभागियों ने तालाब क्षेत्र की सफाई कर जल स्रोतों के संरक्षण का संदेश दिया।

जल संवाद में दिया प्रेरक संदेश

श्रमदान के बाद आयोजित जल संवाद कार्यक्रम में पद्म मोहन नागर ने कहा कि जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि हर व्यक्ति अपने स्तर पर जल संरक्षण अभियान में सक्रिय योगदान दे।

यह भी पढ़े :मंत्री संपतिया उइके ने ‘हर घर तिरंगा’ और ‘हर घर स्वच्छता’ अभियान का शुभारंभ किया

उन्होंने कहा कि यदि हम नियमित रूप से श्रमदान करें तो तालाब, नदियां और अन्य जल स्रोत स्वच्छ और सुरक्षित रह सकते हैं।

सामाजिक संगठनों की रही सक्रिय भागीदारी

इस अवसर पर भाजपा जिला प्रभारी आदित्य बावला शुक्ला, भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव, मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला, विजय पांडे, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त समाजसेवी विनोद तिवारी, पार्षद डॉ. गरिमा दामोदर, संदीप रघुवंशी, चंद्रकांत विश्वकर्मा, संजय साहू सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े :एशिया कप की सर्वाधिक गोल स्कोरर नौशीन नाज़ का सिद्धू हॉस्पिटल में सम्मान

इसके अलावा नगर विकास प्रस्फुटन समितियों एवं विभिन्न संगठनों के सदस्य—देवी सिंह, अमित वर्खानिया, दीपानाथ, कामेश सूर्यवंशी, चित्तेश डेहरिया, अखिलेश बरखानिया, पूजा मालवीय, अंजना, जयश्री, ज्योति, स्वाति सार्वे, प्रियंका पवार, काजल मोहबे, सत्यम, धर्मेंद्र, कामिनी, प्रिया, रेणुका उपासनी, मेडलीना, रोशनी खंडायत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

अंत में आभार प्रदर्शन

कार्यक्रम के अंत में जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक अखिलेश जैन ने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।

https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%9A%E0%A5%8D%E0%A4%9B_%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%A4_%E0%A4%85%E0%A4%AD%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%A8

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button