मध्यप्रदेशछिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा की बेटी अन्वेषा रघुवंशी ने बढ़ाया जिले का मान, राष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता में मिली बड़ी सफलता

'ऑपरेशन सिंदूर' कविता देश की शीर्ष 100 प्रविष्टियों में शामिल, ‘अटल बाल हिंदी कविता संग्रह 2025’ में हुआ प्रकाशन

अन्वेषा रघुवंशी ऑपरेशन सिंदूर कविता राष्ट्रीय स्तर पर चयनित

Chhindwara, 18 June 2026
छिंदवाड़ा यशो:-  जिले की प्रतिभाशाली छात्रा अन्वेषा रघुवंशी ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी साहित्यिक प्रतिभा का परचम लहराते हुए छिंदवाड़ा का नाम गौरवान्वित किया है। केंद्रीय विद्यालय चौरई में अध्ययनरत अन्वेषा की कविता ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का चयन राष्ट्रीय मौलिक कविता प्रतियोगिता में देश की शीर्ष 100 प्रविष्टियों में किया गया है।

यह प्रतियोगिता उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग के अधीन कार्यालय महानियंत्रक एकस्व, अभिकल्प और व्यापार चिन्ह द्वारा वर्ष 2025-26 में आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में देशभर से प्राप्त हजारों प्रविष्टियों में से अन्वेषा रघुवंशी की कविता को उत्कृष्ट रचनाओं में स्थान मिला।

यह भी पढ़े :-एमपी में स्थापित होगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की बड़ी घोषणा

इस उपलब्धि के साथ ही उनकी कविता ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को प्रतिष्ठित ‘अटल बाल हिंदी कविता संग्रह-2025’ में भी प्रकाशित किया गया है। यह उपलब्धि न केवल अन्वेषा और उनके परिवार के लिए बल्कि पूरे छिंदवाड़ा जिले के लिए गौरव का विषय है।

अन्वेषा के पिता दिनेश रघुवंशी एवं माता निधि रघुवंशी ने बेटी की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास का परिणाम बताया।

वहीं विद्यालय के शिक्षकों, सहपाठियों, मित्रों एवं जिलेवासियों ने भी अन्वेषा को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

यह भी पढ़े :- युवाओं को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने के लिए कृतसंकल्पित है शिवराज सरकार: कविता पाटीदार

अन्वेषा की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि छोटे शहरों की प्रतिभाएं भी राष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बनाने में सक्षम हैं। उनकी सफलता जिले के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

https://www.pib.gov.in/PressNoteDetails.aspx?NoteId=154456&ModuleId=3&reg=48&lang=2

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button