मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: कामाख्या तीर्थ यात्रा के लिए आवेदन आमंत्रित
सिवनी जिले को मिला 196 यात्रियों का कोटा, 27 जून तक जमा कर सकेंगे आवेदन
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: कामाख्या तीर्थ यात्रा आवेदन आमंत्रित
Seoni 21 June 2026
सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश शासन की मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत इस वर्ष कामाख्या तीर्थ यात्रा के लिए सिवनी जिले को 196 यात्रियों का कोटा आवंटित किया गया है। यह यात्रा 11 जुलाई 2026 से 16 जुलाई 2026 तक आयोजित की जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा पात्र वरिष्ठ नागरिकों एवं इच्छुक श्रद्धालुओं से निर्धारित प्रारूप में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
यह भी पढ़े :- महाराणा प्रताप जयंती पर वीरांगनाओं ने किया माल्यार्पण, शौर्य और स्वाभिमान को किया नमन
जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार इच्छुक आवेदक अपने आवेदन जनपद पंचायत कार्यालय, तहसील कार्यालय, नगरपालिका अथवा नगर परिषद कार्यालय में जमा कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 27 जून 2026 निर्धारित की गई है।
यह भी पढ़े :- मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत कामाख्या यात्रा 11 से 16 जुलाई तक
आवेदन के साथ जरूरी दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य
यात्रा में शामिल होने के लिए आवेदकों को आवेदन पत्र के साथ आयु संबंधी प्रमाण-पत्र, फोटोयुक्त पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र अथवा अन्य वैध पहचान पत्र तथा समग्र आईडी की प्रति अनिवार्य रूप से संलग्न करनी होगी।
पात्र श्रद्धालुओं से समय पर आवेदन करने की अपील
जिला प्रशासन ने पात्र नागरिकों एवं वरिष्ठ श्रद्धालुओं से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की है, ताकि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों तक पहुंच सके। प्रशासन ने बताया कि योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं आवेदन प्रक्रिया के संबंध में आवेदक अपने निकटतम जनपद पंचायत, तहसील, नगरपालिका अथवा नगर परिषद कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़े :-सावन पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महाकाल के दर्शन कर पर्जन्य अनुष्ठान किया
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना है, जिसके माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्रा कराने की व्यवस्था की जाती है। इस बार कामाख्या धाम की यात्रा का अवसर मिलने से जिले के श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है।
https://dharmasva.mp.gov.in/schemes/view/Z1cwQVVEeE5ZSEg1T3ZrTnV6S0FsZz09



