छिंदवाड़ा में बैंक लूट की बड़ी साजिश नाकाम, लोगों की सतर्कता से दबोचा गया एक आरोपी
बैंक ऑफ इंडिया शाखा में दहशत फैलाने की कोशिश, सब-इंस्पेक्टर पर नुकीले हथियार से हमला; दूसरा आरोपी फरार
छिंदवाड़ा बैंक लूट – बैंक ऑफ इंडिया में लूट की कोशिश नाकाम, एक आरोपी गिरफ्तार
Chhindwara, 27 June 2026
छिंदवाड़ा यशो:-छिंदवाड़ा शहर के परासिया रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में शनिवार दोपहर कथित लूट की एक बड़ी साजिश स्थानीय नागरिकों की सतर्कता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से विफल हो गई। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका एक साथी फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के समय बैंक बंद था। इसी दौरान दो संदिग्ध युवक बैंक परिसर के आसपास संदिग्ध गतिविधियां करते दिखाई दिए।
आरोप है कि उन्होंने लोगों में दहशत फैलाने के उद्देश्य से कथित रूप से रस्सी बम का इस्तेमाल करने का प्रयास किया।
यह भी पढ़े :- हनुमान चौक जल निकासी कार्य युद्धस्तर पर जारी, ₹2.50 करोड़ की परियोजना से मिलेगा स्थायी समाधान: भारती ठाकुर
हालांकि, सतर्क नागरिकों ने तत्काल पुलिस को सूचना दे दी और साहस दिखाते हुए एक आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया।
पकड़े जाने पर पुलिस टीम पर किया हमला
भागने की कोशिश में आरोपी ने नुकीले हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में पुलिस टीम के सब-इंस्पेक्टर नारायण बघेल के हाथ में चोट आई।
यह भी पढ़े :- बरघाट पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार
घायल अधिकारी का प्राथमिक उपचार कराया गया। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
गिरफ्तार आरोपी से कोतवाली थाना पुलिस पूछताछ कर रही है, ताकि पूरी साजिश और उसके संभावित नेटवर्क का पता लगाया जा सके। वहीं, दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
यह भी पढ़े :- प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर भ्रष्टाचार, जालसाजी,सरकार की मंशा पर प्रहार
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जल्द ही फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
नोट: पुलिस द्वारा अभी तक आरोपियों के विरुद्ध दर्ज धाराओं एवं कथित “रस्सी बम” की प्रकृति को लेकर आधिकारिक विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। जांच जारी है।



