मध्यप्रदेशछिंदवाड़ा

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कुकरू में किया योग और पौधरोपण, बोले- योग को बनाएं दैनिक दिनचर्या का हिस्सा

दूसरे दिन ग्रामीणों के साथ किए शीर्षासन, मयूरासन सहित कई कठिन योगासन, कॉफी बागान का भी किया निरीक्षण

सीएम डॉ. मोहन यादव कुकरू – किया योग और पौधरोपण, बोले- योग को बनाएं दैनिक दिनचर्या का हिस्सा

Bhopal 28 June 2026
भोपाल/बैतूल यशो:- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बैतूल जिले के हिल स्टेशन कुकरू प्रवास का रविवार को दूसरा दिन योगाभ्यास और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ शुरू हुआ। मुख्यमंत्री ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ विभिन्न योगासन किए तथा ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत रुद्राक्ष का पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री ने योगाभ्यास के दौरान शीर्षासन, मयूरासन सहित कई कठिन योगासन भी किए। इसके अलावा ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, भद्रासन, वक्रासन, भुजंगासन और शलभासन का अभ्यास किया। उन्होंने नाड़ी शोधन, तितली तथा भ्रामरी प्राणायाम भी किया।

यह भी पढ़े :- 01 जुलाई को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सिवनी दौरा प्रस्तावित! किसानों से जुड़े प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम की चर्चा तेज

बैतूल के कुकरू में योगाभ्यास करते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
बैतूल के कुकरू में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ योगाभ्यास किया और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत रुद्राक्ष का पौधा रोपा।

योग कार्यक्रम में अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य मंगल सिंह धुर्वे, कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे सहित स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कॉफी बागान का किया निरीक्षण

योगाभ्यास और पौधरोपण के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुकरू स्थित कॉफी बागान का निरीक्षण किया तथा स्थानीय स्तर पर विकसित हो रही कॉफी खेती की जानकारी ली।

यह भी पढ़े :-सीएम मोहन यादव ने जबलपुर एयरपोर्ट का नाम वीरांगना के नाम पर रखने का किया ऐलान

योग से मिलता है तन, मन और आत्मा का संतुलन

योगाभ्यास के बाद मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर है, जो तन, मन और आत्मा को संतुलन, ऊर्जा और सकारात्मकता प्रदान करता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से स्वस्थ और सशक्त जीवन के लिए योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाने की अपील की।

https://www.artofliving.org/in-hi/yoga/beginners/beginner-yoga-asanas-for-everyday

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button