सिवनीमध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित सिवनी दौरे की तैयारियां तेज, कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल और हेलीपैड का किया निरीक्षण

1 जुलाई के प्रस्तावित प्रवास को लेकर प्रशासन अलर्ट, व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सिवनी दौरा प्रस्तावित – तैयारियां तेज, कलेक्टर ने किया निरीक्षण

Seoni 28 June 2026
सिवनी यशो:- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 1 जुलाई को प्रस्तावित सिवनी प्रवास को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए रविवार को कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने पॉलिटेक्निक मैदान स्थित कार्यक्रम स्थल एवं हेलीपैड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान विधायक दिनेश राय भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े :- सीएम डॉ. मोहन यादव ने कुकरू में किया योग और पौधरोपण, बोले- योग को बनाएं दैनिक दिनचर्या का हिस्सा

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मंच निर्माण, वीआईपी एवं आमजन की बैठक व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता, बैरिकेडिंग, मीडिया गैलरी, नियंत्रण कक्ष सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया।

उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने तथा आपसी समन्वय बनाए रखते हुए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए।

आगंतुकों की सुविधा और सुरक्षा पर विशेष जोर

कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने कहा कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों के शामिल होने की संभावना है। ऐसे में सभी विभाग अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करें। उन्होंने आगंतुकों की सुविधा, सुगम आवागमन, सुरक्षा, पेयजल, स्वच्छता और अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

हेलीपैड की तकनीकी तैयारियों की भी समीक्षा

कलेक्टर ने हेलीपैड का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को सभी तकनीकी एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़े :-छिंदवाड़ा में पेयजल संकट गहराया, माचागोरा डेम को कुलबेहरा से जोड़ने और कन्हरगांव बांध की ऊंचाई बढ़ाने की मांग

निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्रीमती अंजली शाह, अपर कलेक्टर श्री सी.एल. चनाप, एसडीएम श्रीमती पूर्वी तिवारी सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

https://www.jagran.com/madhya-pradesh/bhopal-kukru-tourism-mp-cm-unveils-15-cr-development-plan-40288123.html

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button