सिवनी कांग्रेस में संगठनात्मक जिम्मेदारियों का बंटवारा, जिला अध्यक्ष नरेश मरावी ने पदाधिकारियों को सौंपे विभिन्न प्रभार
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से किया कार्य विभाजन।

सिवनी कांग्रेस संगठनात्मक कार्य विभाजन -पदाधिकारियों को संगठनात्मक कार्यों का विभाजन किया
Seoni 29 June 2026
सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश एवं जिला कार्यकारिणी की स्वीकृति के बाद जिला कांग्रेस कमेटी सिवनी के अध्यक्ष नरेश मरावी ने संगठन को अधिक प्रभावी और सक्रिय बनाने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारियों के बीच विभिन्न विभागों एवं गतिविधियों का कार्य विभाजन किया है।
इस निर्णय का उद्देश्य मंडलम से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना और पार्टी की गतिविधियों को व्यवस्थित ढंग से संचालित करना है।
जारी आदेश के अनुसार जिला संगठन महासचिव हाजी हनीफ अंसारी मंडलम से लेकर बूथ कमेटियों तक संगठनात्मक कार्यों का संचालन करेंगे।
उनके साथ प्रशिक्षण, मतदाता सूची और बीएलए से जुड़े कार्यों के लिए जिला कांग्रेस सचिव दिलीप रक्सेल, मुकेश राजपूत तथा गजानंद हरिनखेड़े सह सचिव के रूप में सहयोग करेंगे।
संगठन मोर्चा और मीडिया की जिम्मेदारी
संगठन मोर्चा का प्रभारी जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष जाहित खान एवं राजेन्द्र पटैल को बनाया गया है। उनके सहयोग के लिए उदयसिंह बघेल, मुकेश राजपूत और देवेन्द्र सरवैया को सह सचिव नियुक्त किया गया है।
यह भी पढ़े :- कांग्रेस के मोर्चा संगठन होंगे पहले से अधिक सशक्त: मैद
मीडिया प्रबंधन की जिम्मेदारी जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष ठाकुर जयकेश सिंह पटैल को सौंपी गई है। उनके साथ मंशाराम चन्द्रवंशी, डॉ. रमेन्द्र सिंह तथा सिहाब मोहम्मद खान मीडिया सह सचिव के रूप में कार्य करेंगे।
कोष, सोशल मीडिया और कार्यक्रम प्रभार
जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष दुपेन्द्र अमुले को कोष प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनके सहयोग के लिए राजेश दुबे, जीशान खान, सुनील पंचेश्वर तथा अरुण चौकसे को सह सचिव बनाया गया है।
यह भी पढ़े :- जिला कांग्रेस कमेटी सिवनी में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति
सोशल मीडिया की जिम्मेदारी जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अनीक मोहम्मद खान को दी गई है। उनके साथ नेपाल सिंह ठाकुर, डालेन्द्र राहंगडाले और सिहाब मोहम्मद खान सह सचिव के रूप में कार्य करेंगे।
पार्टी कार्यक्रमों के प्रभारी हाजी असलम खान एवं मोहन सिंह चंदेल बनाए गए हैं, जबकि राहुल उइके, संदीप जैन और दिलीप रक्सेल को सहयोग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पब्लिक मीटिंग, समन्वय और चुनाव प्रबंधन
पब्लिक मीटिंग प्रभारी के रूप में मुकेश जैन नियुक्त किए गए हैं। उनके सहयोग के लिए पप्पी दीवान, अखलेश जैन और रणजोर सिंह सिसोदिया को सह सचिव बनाया गया है।
समन्वय समिति बैठकों के प्रभारी ब्रजेश सिंह बघेल होंगे, जबकि ओमकार राय, विपिन यादव एवं गजानंद हरिनखेड़े सहयोग करेंगे।
यह भी पढ़े :-<📰 बहुत जल्द नियुक्त होंगे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी/p>
चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी अतुलचंद मालू और प्रमोद मोदी को दी गई है। मतदाता सूची का कार्य शिव सनोडिया एवं हर्षवर्धन बघेल संभालेंगे। वहीं सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों के प्रभारी प्रकाश सूर्यवंशी और यशपाल भलावी बनाए गए हैं।
यह भी पढ़े :- मिड-डे मील की रसोई में नवाचार का स्वाद: घंसौर की कुक कम हेल्परों ने बनाई पौष्टिक व्यंजनों की नई मिसाल
जिला अध्यक्ष ने जताई अपेक्षा
जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मरावी ने सभी नवनियुक्त प्रभारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी कांग्रेस की विचारधारा, रीति-नीति और संगठनात्मक अनुशासन के अनुरूप पूरी ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे, जिससे जिले में संगठन और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बन सके।



