मध्यप्रदेशसिवनी

सेफ क्लिक 2.0 के सातवें दिन बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर उतरी सिवनी पुलिस

4070 से अधिक नागरिक हुए जागरूक, 'रुको, सोचो, फिर क्लिक करो' का दिया संदेश

सेफ क्लिक 2.0: सिवनी पुलिस ने बाजारों और स्कूलों में चलाया साइबर जागरूकता अभियान, 4070 से अधिक नागरिक हुए जागरूक

Seoni, 30 June 2026
सिवनी यशो:-  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्य स्तरीय ‘सेफ क्लिक-2026 2.0’ अभियान के सातवें दिन सिवनी जिले में साइबर अपराधों के प्रति व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन में जिले के प्रमुख बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और शैक्षणिक संस्थानों में रैली, नुक्कड़ नाटक और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

अभियान के दौरान जिलेभर में 32 कार्यक्रमों के माध्यम से 4070 से अधिक नागरिकों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

सिवनी में सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत साइबर जागरूकता रैली
सेफ क्लिक 2.0 अभियान के सातवें दिन सिवनी पुलिस ने बाजारों और स्कूलों में साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया।

यह भी पढ़े :- कृष्ण-सुदामा की याद दिलाने वाला दृश्य: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गरीब परिवार के घर पहुंचे, जमीन पर बैठकर किया चूल्हे का भोजन

बाजारों में नुक्कड़ नाटक और साइबर सुरक्षा रैली

जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने साइबर सुरक्षा रैली निकाली। प्रमुख बाजारों में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से बताया गया कि साइबर ठग किस प्रकार लालच, डर और जल्दबाजी का फायदा उठाकर लोगों को आर्थिक नुकसान पहुंचाते हैं। व्यापारियों, दुकानदारों, युवाओं और आम नागरिकों को पोस्टर, पेम्फलेट और लाउडस्पीकर के माध्यम से साइबर सुरक्षा के संदेश दिए गए।

यह भी पढ़े :-धान महोत्सव: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1 जुलाई को सिवनी में, किसानों को मिलेगी 2.82 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि

पीएम श्री उत्कृष्ट विद्यालय में हुआ मुख्य कार्यक्रम

जिला मुख्यालय स्थित पीएम श्री उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में छिंदवाड़ा रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) राकेश कुमार सिंह मुख्य अतिथि रहे।

पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी ने ‘SAFE CLICK’ का अर्थ बताते हुए कहा कि “रुको, सोचो और फिर क्लिक करो” ही साइबर सुरक्षा का सबसे बड़ा मंत्र है। उन्होंने विद्यार्थियों को लालच, डर और जल्दबाजी में कोई भी ऑनलाइन निर्णय नहीं लेने की सलाह दी।

सिवनी में सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत साइबर जागरूकता रैली
सेफ क्लिक 2.0 अभियान के सातवें दिन सिवनी पुलिस ने बाजारों और स्कूलों में साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया।

यह भी पढ़े :-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित सिवनी दौरे की तैयारियां तेज, कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल और हेलीपैड का किया निरीक्षण

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा, नगर पुलिस अधीक्षक सचिन परते, कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी, विद्यालय के प्राचार्य महेश गौतम तथा मार्गिक फाउंडेशन के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के बाद विद्यार्थियों ने साइबर सुरक्षा जागरूकता रैली निकालकर शहरवासियों को जागरूक किया।

जिले में हुए अन्य प्रमुख कार्यक्रम

  • नगरपालिका पुस्तकालय में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा के नेतृत्व में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
  • शुक्रवारी चौक एवं कचहरी चौक में डीपीसी स्कूल के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर साइबर अपराधों से बचाव का संदेश दिया।
  • अरुणाचल पब्लिक स्कूल में साइबर नोडल टीम ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन सुरक्षा के उपाय बताए।

इन साइबर अपराधों से सतर्क रहने की सलाह

अभियान के दौरान नागरिकों को डिजिटल अरेस्ट, फर्जी निवेश योजनाएं, केवाईसी फ्रॉड, ऑनलाइन लोन, फर्जी नौकरी, ओटीपी शेयरिंग, क्यूआर कोड स्कैम, स्क्रीन शेयरिंग ऐप और संदिग्ध लिंक या APK फाइल डाउनलोड करने से होने वाली धोखाधड़ी के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

यह भी पढ़े :-सिवनी के 1478 बूथों पर गूंजेगी प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’, भाजपा ने पूरी की व्यापक तैयारियां

पुलिस ने लोगों से अपील की कि बैंकिंग जानकारी, ओटीपी, सीवीवी और यूपीआई पिन किसी के साथ साझा न करें तथा किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें।

1930 हेल्पलाइन पर तुरंत करें शिकायत

सिवनी पुलिस ने बताया कि साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। समय पर शिकायत करने से ठगी गई राशि को होल्ड या रिकवर करने की संभावना बढ़ जाती है।

अभियान को सफल बनाने में मातृशक्ति संगठन, मार्गिक फाउंडेशन, कलम फाउंडेशन और कनक फाउंडेशन का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा। पुलिस के अनुसार ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान 8 जुलाई 2026 तक लगातार जारी रहेगा।

https://x.com/CMMadhyaPradesh/status/2071968583366955403?s=20

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button