धर्मछिंदवाड़ामध्यप्रदेश

छिंदवाड़ा से मैहर तक 375 किमी की धार्मिक पदयात्रा पर निकले सांसद बंटी विवेक साहू, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

छिंदवाड़ा और पांढुर्णा की सुख-समृद्धि की कामना के साथ 14 दिवसीय पदयात्रा शुरू, पहले दिन श्री रामेश्वर धाम सिहोरामाल तक तय किए 22 किलोमीटर

बंटी विवेक साहू मैहर पदयात्रा – छिंदवाड़ा से मैहर तक 375 किमी की धार्मिक पदयात्रा

Chhindwara 01 July 2026
छिंदवाड़ा यशो:- छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले की सुख-समृद्धि, वैभव एवं खुशहाली की कामना को लेकर सांसद बंटी विवेक साहू ने बुधवार को छिंदवाड़ा से मैहर तक 375 किलोमीटर लंबी 14 दिवसीय धार्मिक पदयात्रा का शुभारंभ किया। यह पदयात्रा छिंदवाड़ा, सिवनी, जबलपुर और कटनी होते हुए 14 जुलाई को मैहर पहुंचेगी।

पदयात्रा प्रारंभ करने से पहले सांसद बंटी विवेक साहू ने अपने निवास के सामने स्थित हनुमान मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा संत-महात्माओं और पूजारियों का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर पांढुर्णा के राजना आश्रम के विवेक जी महाराज विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने यात्रा की सफलता के लिए आशीर्वाद प्रदान किया।

यात्रा के दौरान विभिन्न गांवों और कस्बों में सांसद बंटी विवेक साहू का नागरिकों, सामाजिक संगठनों एवं श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा और माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने मार्ग में वरिष्ठजनों एवं मातृशक्ति से आशीर्वाद प्राप्त करते हुए क्षेत्र की खुशहाली और जनकल्याण की कामना की।

सांसद बंटी विवेक साहू ने बताया कि यह पदयात्रा धार्मिक आस्था के साथ-साथ जनसंपर्क और समाज के लोगों से संवाद का भी माध्यम बनेगी। वर्षा ऋतु के दौरान सैकड़ों गांवों, शहरों और जंगलों से गुजरते हुए वे अपने संकल्प को पूर्ण करेंगे।

पदयात्रा के पहले दिन सांसद श्री साहू ने सैकड़ों पदयात्रियों के साथ श्री रामेश्वर धाम सिहोरामाल तक लगभग 22 किलोमीटर की पदयात्रा पूरी की।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button